Sehore Crime News: इछावर में बच्चों के अपहरण का प्रयास; सूझबूझ से टली बड़ी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Ichhawar Kidnapping Case: इस घटना के बाद दोनों बच्चे मानसिक रूप से काफी डरे हुए हैं. उनके पिता सुनील मुकाती ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बच्चों को जबरन उठाने की कोशिश की, जिससे वे बेहद घबरा गए हैं. उन्होंने कहा “बच्चे इतना डर गए हैं कि घर से बाहर निकलने तक में हिचक रहे हैं. कोचिंग जाना भी बंद कर दिया है.”

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sehore Crime News: इछावर में बच्चों के अपहरण का प्रयास; सूझबूझ से टली बड़ी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Ichhawar Kidnapping Attempt: इछावर में एक गंभीर अपराध की कोशिश तब टल गई जब कोचिंग से घर लौट रहे दो बच्चों को कार सवार बदमाशों ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया. बच्चों की तत्परता और जोरदार चीख‑पुकार के कारण आरोपी मौके से भाग निकले, जिससे संभावित अपहरण की वारदात रुक गई. घटना इछावर बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है. 5 वर्षीय यशवी मुकाती और उसका 10 वर्षीय भाई वेदांश रोज की तरह कोचिंग से लौट रहे थे, तभी एक सफेद अल्टो कार उनके पास आकर रुकी. कार सवार लोगों ने उन्हें घर छोड़ने का बहाना बनाकर अंदर बैठने को कहा, लेकिन बच्चों के मना करने पर उन्होंने जबरन उन्हें कार में डालने की कोशिश की.

बच्चों ने दिखाई हिम्मत

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय यशवी मुकाती और उसका 10 वर्षीय भाई वेदांश शाम करीब 5 बजे कोचिंग से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक सफेद रंग की अल्टो कार बच्चों के पास आकर रुकी. कार सवार लोगों ने उन्हें बैठाने की कोशिश करते हुए कहा कि वे उन्हें घर छोड़ देंगे. जब बच्चों ने इंकार किया तो बदमाशों ने जबरदस्ती उन्हें कार में बैठाने का प्रयास किया. इसी बीच वेदांश ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर आरोपी कार लेकर मौके से भाग निकले.

सीसीटीवी फुटेज सामने आया, परिजनों ने की शिकायत

घटना के बाद बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटनाक्रम कैद हुआ है. परिवार ने फुटेज निकालकर इछावर थाना पुलिस को सौंप दिया है और मामले में लिखित शिकायत भी की है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और माता-पिता में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

डर से सहमे बच्चे, घर से बाहर निकलने में हिचक

घटना के बाद दोनों बच्चे मानसिक रूप से काफी डरे हुए हैं. उनके पिता सुनील मुकाती ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बच्चों को जबरन उठाने की कोशिश की, जिससे वे बेहद घबरा गए हैं. उन्होंने कहा “बच्चे इतना डर गए हैं कि घर से बाहर निकलने तक में हिचक रहे हैं. कोचिंग जाना भी बंद कर दिया है.”

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मिले फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि वारदात के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Fake Kidnapping: महिला शिक्षिका का अपहरण निकला फर्जी; 5 लाख की फिरौती, इसलिए रचा पूरा ड्रामा

Advertisement

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें : Mahakal Temple VIP Visit: महाकाल की शरण में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, कहा- बाबा महाकाल से...

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: सदन में गूंजा गोवंश का मुद्दा; सड़क हादसे और किसानों की क्षति, जानिए पक्ष-विपक्ष ने क्या कहा?