विज्ञापन
This Article is From May 31, 2024

पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला ! दो दोस्तों ने किया ऑटो ड्राइवर का कत्ल

Crime News in Hindi : सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाला मोंटी (21) पेशे से आटो चालक था. वह 27 मई को घर से अपना ऑटो लेकर निकला था... लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा. इसके बाद उसके परिजनों ने उसका फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था.

पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला ! दो दोस्तों ने किया ऑटो ड्राइवर का कत्ल
पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला ! दो दोस्तों ने किया ऑटो ड्राइवर का कत्ल

Gwalior : गिरवाई इलाके में रहने वाले आटो चालक के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद की गई हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ऑटो चालक की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए पार्टी के नाम पर बुलाकर की थी. मृतक का शव हाइवे पर सड़ी गली अवस्था में मिला है. ऐसे में अभी यह पता नहीं लग पाया हैं कि उसकी हत्या किस तरह की गई... लकिन वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि मृतक का आटो बुधवार को ही डबरा रोड पर मिला था.

दोस्तों ने की ऑटो ड्राइवर की हत्या

गिरवाई के सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाला मोंटी (21) पेशे से आटो चालक था. वह 27 मई को घर से अपना ऑटो लेकर निकला था... लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा. इसके बाद उसके परिजनों ने उसका फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था. फिर गिरवाई थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी.  वहीं. उसका आटो बुधवार को डबरा रोड पर खड़ा मिल गया था. उस पर खून के धब्बे लगे थे और आज उसकी लाश मिली है.

गुमशुदगी के बाद हुआ खुलासा

मामले में IG अरविंद सक्सेना का कहना है कि ऑटो ड्राइवर  की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई थी. आज उसका शव चीन्नौर रोड पर हाईवे के किनारे मिला है. शव सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ है. इधर, पुलिस की तरफ से मृतक की गुमशुदगी के बाद से ही लगातार छानबीन की जा रही थी जिसमें मृतक के दो साथियों के नाम पुलिस को मिले थे. दोनों दोस्त घटना के बाद से ही लगातार गायब थे. जब उनको तलाश कर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने पुराने झगड़े का बदला लेने हत्या करना मंजूर किया है.

हाइवे पर लावारिस मिली लाश

पकड़े गए आरोपियों सचिन और अमन कुशवाहा के तौर पर हुई है. आरोपियों ने बताया कि मृतक उन्हें डरा रहा था कि वह बिना राजिस्ट्रेशन ऑटो चला रहा है. वह शिकायत कर देगा तो उसकी रोजी रोटी चली जायेगी . इससे वह परेशान था इससे निजात पाने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की . मोंटी को उन्होंने पार्टी करने के बहाने बुलाया और हाईवे पर ले जाकर बेदर्दी से उसकी हत्या कर दी और शव को हाईवे के किनारे फेंक दिया था . पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका ऑटो ले जाकर झांसी हाइवे पर मकोड़ा के बॉस लावारिश हालत में छोड़कर वहां से भाग आए.

मामले में IG अरविंद सक्सेना ने बताया कि पुलिस अभी मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे पता चल चलेगा कि आरोपियों ने किस तरह हत्याकांड को अंजाम दिया है. फिलहाल, पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

भी पढ़ें :

बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल का मास्टरमाइंड फरार, अब कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com