विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

मंदसौर में हिस्ट्रीशीटर भय्यु को पत्नी ने ही उतारा था मौत के घाट, साथियों ने कबूला जुर्म; रुखसाना की तलाश जारी

Madhya Pradesh Hindi News: मंदसौर जिले में हिस्ट्रीशीटर भय्यु लाला उर्फ वाहिद की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि वाहिद की पत्नी रुकसाना ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया था.

मंदसौर में हिस्ट्रीशीटर भय्यु को पत्नी ने ही उतारा था मौत के घाट, साथियों ने कबूला जुर्म; रुखसाना की तलाश जारी
हिस्ट्रीशीटर मर्डर मामले में गिरफ्तार दो आरोपी.

Mandsaur Hindi News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में हिस्ट्रीशीटर भय्यु लाला उर्फ वाहिद की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि वाहिद की पत्नी रुकसाना ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया था. इस दौरान दो लोगों उसकी मदद की थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन्होंने साक्ष्यों को छिपाने में रुकसाना की मदद की थी.

पुलिस ने बताया वॉन्टेड भय्यु की पत्नी रुखसाना ने गोली मारकर हत्या की थी. फिलहाल आरोपी पत्नी फरार है. बता दें कि रुखसाना ने पहले पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था. फिर पोस्टमॉर्टम में गोली लगने से मौत की वजह सामने आई थी.

पहले दम घुटने से मौत का चला पता

एडिशनल एसपी गरोठ हेमलता कुरील ने बताया सुरजनी के रहने वाले 18 फरवरी को याकूब पिता बाबर खान ने सूचना दी थी कि वाहिद उर्फ भय्यु लाला (42) पिता बाबर खान पुलिस के डर से पलंग पेटी में छुपा था, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई. फिर पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी.

पीएम रिपोर्ट देख चौंकी पुलिस

जब पोस्टमॉर्म रिपोर्ट सामने तो पुलिस भी चौंक गई. पता कि वाहिद की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई है. फिर पुलिस ने गहन जांच शुरू की और साक्ष्यों को इकट्ठा किया. हत्यारोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया.

साथियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने जब संदिग्ध लोगों से पूछताछ की उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी सलमान खान और बबलू खान ने बताया कि भय्यु को उसकी पत्नी रुखसाना ने ही मारा था. उन्होंने सिर्फ सबूत छिपाए थे. घटना में उपयोग हुई अवैध पिस्टल को भी आरोपियों की निशादेही पर जब्त कर लिया. मामले में मुख्य आरोपी रुखसाना की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh Live Updates: होली पर इंदौर-खड़की के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी; आज से बुकिंग शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com