सिंगरौली में तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे, हादसे के बाद चालक फरार

School Vehicle Accident: सिंगरौली में सोमवार सुबह करीब 9 बजे बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में 10-15 बच्चे बैठे थे. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है, सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Singrauli School Bus Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) में सोमवार सुबह बड़ा हादसा (Road Accident) हुआ. जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित (School Bus Overturned) होकर पलट गई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. जबकि कुछ बच्चों को हल्की-फुल्की चोट आई है, जिनका पुलिस (Singrauli Police) ने प्राथमिक इलाज कराया. वहीं इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बस में 10-15 बच्चे बैठे थे

सिंगरौली जिले में सोमवार सुबह करीब 9 बजे बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल बस MP 66ZB 8526 अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस के मुताबिक यह हादसा बस को तेज रफ्तार में चलाने के कारण हुआ. हादसे के वक्त बस में 10-15 बच्चे बैठे थे. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ. हालांकि चार बच्चों को हल्की चोट आई है. जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया और उनका प्राथमिक इलाज कराया गया.

Advertisement

हादसे की शिकार स्कूल बस रॉजर्स हाई स्कूल गोरबी की है.

सामने से आ रही बाइक के चलते हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार स्कूल बस रॉजर्स हाई स्कूल गोरबी की है, जो सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. सुबह करीब 9 बजे ग्राम रामपुरवा के पर पतली सड़क पर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे के बाद बच्चों की चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और बच्चों को किसी तरह बस से बाहर निकाला. वहीं हादसे के बाद से ही बस चालक रमाशंकर फरार बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - MP News: दबंग BJP पार्षद की धमकी, 'इतना मारेंगे तुझे ज़िंदा नहीं निकल पाएगा', आप भी देखिए वायरल Video

ये भी पढ़ें - मंदसौर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 53 करोड़ की सरकारी जमीन को कराया मुक्त


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.