विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2025

Holkar Science College: हीरोगिरी पड़ी महंगी, होल्कर साइंस कॉलेज से निकाले गए 4 छात्र नेता, महिला प्रिंसिपल को बनाया था बंधक

4 Student Leader Expelled From College: कॉलेज प्रिंसिपल और प्राध्यापकों समेत 150 लोगों को बंधक बनाने के दोषी 4 छात्र नेताओं को संस्थान की अनुशासन समिति ने निष्कासित किया. गंभीर अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए छात्रों को कहा गया है कि वे संस्थान से स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें.

Holkar Science College: हीरोगिरी पड़ी महंगी, होल्कर साइंस कॉलेज से निकाले गए 4 छात्र नेता, महिला प्रिंसिपल को बनाया था बंधक
Holker Science College 4 Students leaders Expellled
इंदौर (मध्यप्रदेश):

Government Holkar Science College: इंदौर के एक प्रतिष्ठित होल्कर विज्ञान महाविद्यालय में होली के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर महिला प्रिंसिपल और प्राध्यापकों समेत 150 लोगों को बंधक बनाने वाले 4 छात्र नेताओं को कॉलेज प्रशासन ने संस्थान से निष्कासित कर दिया है. संस्थान के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को छात्र नेताओं के निष्कासन के फैसले की जानकारी साझा की.

कृष्ण भक्ति में डूबा श्योपुर का शब्बीर खान, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर चर्चा में आया यह मुस्लिम परिवार

कॉलेज प्रिंसिपल और प्राध्यापकों समेत 150 लोगों को बंधक बनाने के दोषी 4 छात्र नेताओं को संस्थान की अनुशासन समिति ने निष्कासित किया. गंभीर अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए छात्रों को कहा गया है कि वे संस्थान से स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें.

प्राचार्य की अनुमति के बिना 23 फरवरी को होली उत्सव मनाने के पोस्टर लगाए गए

शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य अनामिका जैन ने बताया जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के परिसर में होली उत्सव मनाने के पोस्टर प्राचार्य की अनुमति के बिना 23 फरवरी को लगाए थे. इन पोस्टर को प्राचार्य के निर्देश पर हटाया गया था.

24 फरवरी को कॉलेज के यशवंत हॉल का गेट बंदकर बिजली भी काट दी गई

रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टर हटाए जाने के विरोध में चार छात्र नेताओं की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन के दौरान 24 फरवरी को कॉलेज के यशवंत हॉल का दरवाजा बाहर से बंद कर हॉल की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी. जांच रिपोर्ट में इस कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता करार देते हुए कॉलेज की अनुशासन समिति को कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की थी.

खेत पर जाने के लिए किसान ने जनसुनवाई में मांगा हेलीकॉप्टर, डिमांड सुन सिर खुजाने लगे अधिकारी

इंदौर स्थित होलकर विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना इंदौर के तत्कालीन शासक शिवाजी राव होलकर ने साल 1891 में की थी. 100 से अधिक पुराने होलकर विज्ञान कॉलेज की गिनती मध्य भारत के सबसे पुराने विज्ञान महाविद्यालयों में होती है, जहां अनुशासहीनता गंभीर प्रकृति की थी.

 बगैर बिजली के आधे घंटे तक महिला प्रिंसिपल अनामिका जैन यशवंत हाल में कैद रहीं

कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के यशवंत हॉल का दरवाजा जब बाहर से बंद किया, तब उसमें करीब 150 लोगों की एक बैठक चल रही थी. उन्होंने बताया कि इस बैठक में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के साथ प्राचार्य भी मौजूद थीं. और हॉल में मौजूद लोग करीब आधे घंटे तक कैद रहे थे.

7 मार्च को कॉलेज में आयोजित किया जाना था 'होलकर का होली फेस्ट' कार्यक्रम

गौरतलब है महाविद्यालय में 'होलकर का होली फेस्ट' नामक कार्यक्रम आगामी 7 मार्च को आयोजित किया जाना था. इसमें 'लाइव डीजे' और 'रेन डांस' का भी इंतजाम था. इस कार्यक्रम को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली एक निजी कोचिंग क्लास ने प्रायोजित किया था. कार्यक्रम के लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपए का शुल्क तय किया गया था.

ये भी पढ़ें-टॉप की जगह रिवर्स गियर में डाल दी कार, तोड़ते-फोड़ते दुकान में जा घुसी महिला, वीडियो हो रहा वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com