विज्ञापन

MP में 15-18 जून के बीच मानसून की दस्तक, आज कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून रफ्तार पकड़ रहा है और राज्य में मानसून 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है. प्री-मानसून से पिछले 3-4 दिनों में तापमान में गिरावट आई है.

MP में 15-18 जून के बीच मानसून की दस्तक, आज कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना.
IANS

मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं आंधी और बारिश हो रही है तो कहीं, अभी भी गर्मी पड़ रही है. इसके अलावा राज्य में मानसून की दस्तक 15-18 जून के बीच बताई जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

राज्य में प्री-मानसून की वजह से तापमान में गिरावट आई है. पिछले तीन-चार दिनों से मौसम ने करवट ली है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के रफ्तार पकड़ने से एमपी में मानसून अब जल्दी ही पहुंच सकता है.

आज इन जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सागर में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. यहां हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

इन जिलों में भी बारिश और बिजली का अलर्ट 

भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी,छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में रहेगी गर्मी

एमपी के इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर जिलों को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. यहां फिलहाल तेज धूप खिली रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com