सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खजुरी रामपुर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक का इलाज अंबिकापुर के अस्पताल में जारी है. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचीतो उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान भीड़ ने डायल 112 के चालक और वाहन में तैनात पुलिसकर्मी की भी पिटाई कर दी.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर पुलिसकर्मियों पर लात-घूसे बरसा रहे हैं और उनके साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं. इस हिंसक झड़प और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
कार में ठोकर मारने के बाद ट्रक को खड़ा करके फरार गया था चालक
एएसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि एक ट्रक ने कार को ठोकर मारी, जिसके बाद ड्राइवर ट्रक खड़ा करके फरार हो गया. बाइक सवार चार युवक ट्रक के पीछे जा टकराये. हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है. जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम गई थी, लेकिन गुस्साए लोगों ने टीम के साथ मारपीट की, जिस मामले में कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें- CG News: लव मैरिज के बाद पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, मुंडन किया और जबरन पिलाया पेशाब