विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

Hajj 2026: साइकिल से हज यात्रा को निकला हाकिम, ये है सफर का पूरा प्लान

Hajj journey: तालिब ने बताया यह हज यात्रा कई देशों से होते हुए मक्का मदीना में समाप्त होगी. 1 मई से यात्रा शुरू की गई है. इस यात्रा में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा. उन्होंने बताया कि हज यात्रा को पूरा करने में प्रतिदिन 40 से 50 किमी साइकिल चला कर यात्रा पूरा करेंगे.

Hajj 2026: साइकिल से हज यात्रा को निकला हाकिम, ये है सफर का पूरा प्लान

Hajj journey News: आम तौर पर हज यात्रा के लिए मुस्लिम समाज के लोग हवाई या पानी के जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं, लेकिन हैदराबाद के हाकिम साइकिल से हज यात्रा पर निकल पड़े है. अमन और भाईचारे के पैगाम के साथ वह साइकिल से हज यात्रा पर हैदराबाद से चलकर मक्का मदीना तक का सफर साइकिल से पूरा करने के उद्देश्य से निकल पड़े हैं. युवक के मैहर पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया.

लोगों ने किया जोरदार स्वागत

बताया जाता है कि हैदराबाद का 24 वर्षीय हाकिम हाफिज तालिब ने हैदराबाद से हज यात्रा साइकिल से करने का फैसला लेते हुए 1 मई को अपनी हज यात्रा शुरू की. इस दौरान वे भारत के विभिन्न प्रदेशों से होते हुए सोमवार को मैहर पहुंचे, जहां पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने तालिब का जोरदार स्वागत किया.

एस वर्ष में पूरी होगी यात्रा

तालिब ने बताया यह हज यात्रा कई देशों से होते हुए मक्का मदीना में समाप्त होगी. 1 मई से यात्रा शुरू की गई है. इस यात्रा में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा. उन्होंने बताया कि हज यात्रा को पूरा करने में प्रतिदिन 40 से 50 किमी साइकिल चला कर यात्रा पूरा करेंगे.

ऐसे कर रहे हैं सफर

उन्होंने बताया कि रास्ते में चाहने वाले लोगों की ओर से स्वागत किया जाता है. लोगों  का ये प्यार और मोहब्बत मेरे रास्ते को और आसान बना रही है. उन्होंने बताया कि सुबह फजर की नमाज के बाद यात्रा शुरू करते हैं और दोपहर व शाम की नमाज रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों में अदा कर यात्रा शुरू करते हैं.

6,947.07 किमी की है दूरी

भारत के हैदराबाद और सऊदी अरब के मक्का के बीच ड्राइविंग दूरी लगभग 4,316.71 मील यानी 6,947.07 किलो मीटर है. दूरी कैलकुलेटर के अनुसार, इस मार्ग पर कार से ड्राइविंग में अनुमानित समय 87 घंटे और 16 मिनट लगेगा. वहीं, हवाई मार्ग से दोनों शहरों के बीच सबसे छोटी दूरी 2,529.41 मील (4,070.69 किमी) है.

यह भी पढ़ें- Indore Metro: खाली दौड़ रही है इंदौर मेट्रो, इस वजह से यात्री नहीं दिखा रहे हैं रुचि

तालिब ने बताया कि मेरा यात्रा करने का मुख्य मकसद देश में अमन-चैन और भाईचारा को बढ़ावा देना है. साथ ही मेरे देश का तिरंगा झंडा पूरे दुनिया में दिखे और मेरे देश का नाम रोशन हो.

यह भी पढ़ें-  एमपी सरकार ने बनाया 5 स्टार जैसी सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम, पर हर महीने अदा करने पड़ेंगे इतने हजार रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com