विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

Gwalior : चोर ने नहीं देखा CCTV और कारोबारी की डिक्की से उड़ाए 80 हजार, फुटेज में कैद हुआ चेहरा

Gwalior : मामले को लेकर ASP निरंजन शर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा.

Gwalior : चोर ने नहीं देखा CCTV और कारोबारी की डिक्की से उड़ाए 80 हजार, फुटेज में कैद हुआ चेहरा
Gwalior : चोर ने नहीं देखा CCTV और कारोबारी की डिक्की से उड़ाए 80 हजार, अब फुटेज में कैद हुआ चेहरा

MP News in Hindi : ग्वालियर के मोर का बाजार इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग व्यापारी के स्कूटर की डिक्की से अज्ञात चोर ने 80 हजार रुपए से भरा बैग उड़ा लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, महल गांव के रहने वाले व्यापारी चिरोंजी लाल किसी काम से मोर का बाजार आए थे. उन्होंने अपने स्कूटर की डिक्की में 80 हजार रुपए रखे हुए थे. तभी मौका देखकर एक शातिर चोर ने डिक्की से बैग निकाल लिया और फरार हो गया. इस घटना के बाद उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई.

CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

चोरी की यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में चोर की चालाकी साफ नजर आ रही है. व्यापारी को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत जनकगंज थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें : 

• प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर रचाई शादी, फिर परिजनों के डर से SP ऑफिस में लगाई गुहार

• स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट ! छापे में जो सामान मिला उसे देख पुलिस भी चौंक गई

• बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

मामले को लेकर ASP निरंजन शर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com