विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

समीर खान ने 'रवि ठाकुर' बनकर विधवा को प्रेम जाल में फंसाया, असलियत पता चली तो धर्म बदलने का बनाया दबाव, युवक गिरफ्तार

Gwalior Police: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मुस्लिम युवक, हिंदू बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया. फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. हालांकि जब महिला को असलियत पता चली तो उसने धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा... इतना ही नहीं उसने महिला का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

समीर खान ने 'रवि ठाकुर' बनकर विधवा को प्रेम जाल में फंसाया, असलियत पता चली तो धर्म बदलने का बनाया दबाव, युवक गिरफ्तार

Gwalior Crime News: ग्वालियर के माधौगंज क्षेत्र में धार्मिक पहचान बदलकर प्यार करने और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला ने पुलिस मे शिकायत की कि समीर खान ने अपने आप को रवि ठाकुर बताकर दो बच्चों की एक विधवा मां से दोस्ती की. फिर महिला को शादी का झांसा देकर उसके ही घर में दुष्कर्म किया. आरोपी ने वीडियो भी बना लिए. जब महिला को रवि ठाकुर का असली पहचान का पता चला तो महिला ने उससे संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा और न मानने पर महिला के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

पहले युवक ने महिला से की दोस्ती

सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि माधौगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की 9 साल पहले शादी हुई थी. बीमारी के चलते पति की तीन साल पहले मौत हो गई. पति की मौत के बाद महिला बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हुई. उसने अपना नाम रवि ठाकुर बताया. इस दौरान रवि ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाएं. पिछले माह महिला को पता चला कि रवि ठाकुर हिंदू नहीं बलिकि समीर खान है... जिसके बाद महिला ने उससे दूरी बना ली.

धर्म बदलने के लिए महिला पर बनाया दबाव

दरअसल, पीड़ित महिला को रवि उर्फ समीर के पड़ोसी से बात करने पर पता चला कि उसका असली नाम समीर खान है. मुस्लिम होने का पता चलने पर महिला ने समीर से संबंध खत्म करने की बात कही तो आरोपी ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा. जिसके बाद महिला ने मना कर दिया. आरोप है कि महिला द्वारा मना करने पर समीर ने उसके बच्चे और बहन को मारने की धमकी देने लगा. इतना ही नहीं आरोपी ने बदनाम करने के लिए महिला का आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वहीं युवक से परेशान महिला ने बहन के साथ माधोगंज थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया. वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Success Story: गाड़ी के बजाए साइकिल से पहुंचते हैं ऑफिस, सादगी है इनकी पहचान... जानिए सागर के SP दिनेश कौशल की कहानी

ये भी पढ़ें: कुदरत का कहर: भिंड में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, दो की मौत, पार्षद महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com