विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

Gwalior : जमीन की नाप-जोख कराने गया राजस्व विभाग, आपसी विवाद में लौटना पड़ा उल्टा पैर

MP News in Hindi : इस मामले में पटवारी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस FIR दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है.

Gwalior : जमीन की नाप-जोख कराने गया राजस्व विभाग, आपसी विवाद में लौटना पड़ा उल्टा पैर
फाइल फोटो

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान करने वाली खबर आई है. यहां उच्च न्यायालय के आदेश पर जमीन के सीमांकन के दौरान मंगलवार को दो गुटों में विवाद हो गया. हालात ऐसे बने कि राजस्व विभाग के अमले को जान बचाकर भागना पड़ा. जमीन की नाप-जोख कराने गए अमले में शामिल पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, सरोल थाना क्षेत्र के हुरावली मेहरा में जमीन का विवाद चल रहा है और उच्च न्यायालय के फैसले पर जमीन का सीमांकन किया जाना था. इसके लिए तहसीलदार अनिल माधव, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व अमला खेत पर सीमांकन के लिए पहुंचे, इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए. दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ.

जान बचाकर भागे राजस्व विभाग

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के विवाद और झगड़े के बने हालात के बीच राजस्व अमले को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा है. CSP अशोक जादौन ने बताया है कि उच्च न्यायालय के आदेश पर राजस्व का दल सीमांकन के लिए गया हुआ था... तभी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई. इसके अलावा, गाली-गलौज और पत्थरबाजी भी की गई.

ये भी पढ़ें : 

• प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर रचाई शादी, फिर परिजनों के डर से SP ऑफिस में लगाई गुहार

• स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट ! छापे में जो सामान मिला उसे देख पुलिस भी चौंक गई

• बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में पटवारी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. राजस्व विभाग ने एक वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया है, जिसमें मारपीट करते हुए 14-15 लोगों को देखा जा सकता है. पुलिस FIR दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com