42 साल की भाभी के प्यार में पागल 22 वर्ष के फोटोग्राफर ने छोड़ी दुनिया, लिखा- मैं जा रहा हूं, उसे कुछ मत कहना

ग्वालियर 22 वर्षीय फोटोग्राफर ने जान दे दी. वह अपनी रिश्ते की 42 साल की भाभी से एकतरफा प्रेम करता था. उसे न पाने के गम में उसने दुनिया छोड़ दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
gwalior photographer death one sided love bhabhi emotional note.

ग्वालियर में 42 साल की भाभी के प्यार में पागल होकर एक युवा फोटोग्राफर ने जान दे दी. दुनिया छोड़ने से पहले फोटोग्राफर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने भाभी से प्रेम का जिक्र किया है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू स्थित गड्ढा वाला मोहल्ला की है. यहां रहने वाले 22 वर्षीय फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने अपने घर में जान दे दी. घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसकी बहन कमरे में पहुंची और मोंटी को फंदे पर लटका देखा. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल में शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया. 

Advertisement

वह मुझे नहीं मिली, इसलिए जान दे रहा हूं 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि 10वीं पास मोंटी   रिश्ते में भाभी लगने वाली 42 साल की महिला से एकतरफा प्रेम करता था. सुसाइड नोट में उसने प्रेम संबंध में असफल रहने और भाभी को न पा सकने की बात का जिक्र किया है. नोट में उसने लिखा... 

'सॉरी, मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं. मुझे माफ कर देना. इसकी वजह सिर्फ शशि (बदला हुआ नाम) है. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता. वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं. शशि को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा. मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं. लेकिन, मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना."

तुमने मुझे नहीं समझा

मोंटी ने सुसाइड नोट में भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा है. साथ ही 'मेरी जान' और 'आई लव यू' जैसे शब्द लिखे हैं. नोट के आखिर में उसने लिखा- "तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं. मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं. शशि, तुमने मुझे नहीं समझा. मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो. मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए. बाकी सब लोग मुझे माफ कर देना."

ज्ञानदास महाराज कौन? जो दुष्‍कर्म के बाद शादी और प्रेगनेंसी विवाद में घिरे, चैट-मैरिज सर्टिफिकेट वायरल

पुलिस कर रही जांच 

सीएसपी ग्वालियर रोबिन जैन ने बताया क‍ि मोंटी रिश्ते की भाभी से प्‍यार करता था. उसके इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था. इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है. हालांक‍ि, पुलसि हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

महानदी जल विवाद का हल 3 महीने में निकलेगा, दिल्ली में बड़ा बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने दिए सकारात्मक संकेत