विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2024

ग्वालियर: आधार कार्ड का झांसा देकर ठेकेदार ने महिला से किया था दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Gwalior News: ग्वालियर में आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर आरोपी ठेकेदार ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया. इसके बाद वारदात का वीडियो बनाकर आरोपी ने महिला को कई दिनों तक ब्लैकमेल करता रहा. जब महिला ने बात करना बंद कर दी, तो वारदात का वीडियो उसकी बेटी और दामाद को सेंड कर दिया. अब पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी...

ग्वालियर: आधार कार्ड का झांसा देकर ठेकेदार ने महिला से किया था दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ग्वालियर: आधार कार्ड का झांसा देकर ठेकेदार ने महिला से किया था दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.

MP News In Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक ठेकेदार ने महिला को आधार कार्ड (Aadhaar Card) बनवाने का झांसा देकर बुलाया और फिर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. रेप करने के बाद उसे धमकी देकर छोड़ दिया, ये कहते हुए की जुबान खोली तो ठीक नहीं होगा.

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंड मार्केट स्थित होटल एंजल की है. घटना के समय आरोपी ने महिला का चुपचाप वीडियो और फोटो भी रख लिया. अब-जब महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो बेटी और होने वाले दामाद को भेज दिए. इसका पता चलते ही महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया.

आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी

ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने शिकायत बताया कि 2022 में वह आंतरी में एक फैक्ट्री में काम करती थी. जहां पर ठेकेदार रियासत खान ने उसे आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर ग्वालियर लाया और होटल एंजल में लेकर पहुंचा, जहां पर धमका कर उसके साथ गलत काम किया. वारदात के दौरान फोटो और वीडियो बना लिया था. महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

बेटी और दामाद तक पहुंचा वीडियो

इसके बाद भी आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर गलत काम कर रहा था. अभी कुछ माह से उसने बातचीत बंद कर दी, तो आरोपी ने उसके वीडियो उसकी बेटी को भेज दिए. वह मोबाइल होने वाले दामाद के पास था, दामाद को इस घटना के दामाद ने इसकी जानकारी अपने ससुर से ली.  इसका पता चलते ही पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें- MP News: वाहे रे सरकारी अव्यवस्था! खराब सड़क होने के कारण मृतक के शव को 10 किमी तक कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा...

"मामला दर्जकर आरोपी की तलाश जारी"

सीएसपी अशोक जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला के साथ ठेकेदार द्वारा दुष्कर्म की वारदात की है, पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- MP News: अतिक्रमण को लेकर दादागिरी vs गांधीगिरी, दुकानों को ऐसे कराया खाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com