ग्वालियर के दौलतगंज इलाके में स्थित बालाबाई के बाजार क्षेत्र में लकड़ी के बड़े व्यापारी कुंजविहारी के घर में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अभी तक पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. हालात को देखते हुए आर्मी और एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है.
कांग्रेस विधायक ने की महलिा की मौत की पुष्टि
घटना में एक एक महिला की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय महिला अंकिता अग्रवाल ने दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने की अंकिता की मौत की पुष्टि की है. कांग्रेस विधायक का कहना है कि भीषण आग लगी है, आसपास के मकान कराए जा रहे हैं खाली, इलाके में दहशत का माहौल है.
अफसर बोले- महिला की मौत की जानकारी नहीं
ग्वालियर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ओर SSP धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि आग पर काबू करने का प्रयास किए जा रहे हैं. महिला अस्पताल में है, उसकी की मौत होने की जानकारी नहीं है.