विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2024

KV के स्टूडेंट ने लिखा - मैम और सर टॉर्चर कर फेल करने की धमकी देते हैं ...फिर पी लिया फिनाइल, हालत गंभीर 

MP News: ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय के एक स्टूडेंट ने फिनाइल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की है.उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

KV के स्टूडेंट ने लिखा - मैम और सर टॉर्चर कर फेल करने की धमकी देते हैं ...फिर पी लिया फिनाइल, हालत गंभीर 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 में  पढ़ने वाले छात्र ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की. बच्चे की हालत गम्भीर बनी हुई है. आत्मघाती कदम को उठाने से पहले बच्चे ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें क्लास टीचर और एक अन्य शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इस कदम के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है. घटना महाराजपुरा थाना इलाके की है. 

ये है मामला 

ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र की केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में  9 वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने सुसाइड की कोशिश की है. इस छात्र ने अपने घर मे फिनाइल पी लिया. जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर तत्काल उपचार के लिए लेकर भागे जहां अभी उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलने पर महाराजपुरा थाना पुलिस पहले अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत कर घटनाक्रम जाना और फिर घर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की.

यही बच्चे की किताब से एक नोट भी मिला जिसमे छात्र ने स्कूल में टॉर्चर करने से परेशान होने की बात कही है. इसमें क्लास टीचर और एक अन्य शिक्षक का नाम भी लिखा है .

छात्र ने घटना के पूर्व लिखे नोट में लिखा है कि - 

" मेरे क्लास टीचर और सर मुझे परेशान और टॉर्चर करते हैं। मुझे फेल करने की धमकी देते हैं...में परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं..मेरे इस कदम की जिम्मेदार मैडम और सर होंगे" स्टूडेंट की मां ने भी स्कूल में बच्चे को टीचर्स द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें CG के लोहारीडीह मामले पर MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक का होगा रिपोस्टमार्टम, सरकार को सहयोग करने के निर्देश 

पुलिस कर रही है जांच 

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस अफसरों का कहना है कि बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसके बयान दर्ज होंगे और इस बात की जांच होगी कि जो नोट मिला है वह बच्चे के हाथ का ही लिखा हुआ है. नोट उसने किन परिस्थितियों में लिखा है, पुलिस तथ्य आने पर आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें CM कार्यक्रम के बाद BJP नेताओं की देर रात शराब पार्टी! रोकने पहुंचे थानेदार सहित दो आरक्षक सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com