ग्वालियर एलिवेटेड रोड हादसे की आंखों देखी: जैक का बैलेंस ब‍िगड़ा, गार्डर नीचे गिरकर 2 टुकड़ों में बंटा

Gwalior Elevated Road Accident में निर्माणाधीन पुल से गार्डर गिरने की घटना सामने आई. हादसे में एक मजदूर घायल हुआ, जबकि बड़ा नुकसान टल गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gwalior: 1300 करोड़ के प्रोजेक्ट में हादसा, अचानक नीचे गिरा गार्डर
Dev Shrimali

Gwalior Elevated Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर 16 अप्रैल (गुरुवार) की दोपहर तक सब कुछ ठीक चल रहा था. गार्डर को ऊपर सेट करने का काम किया जा रहा था. तभी अचानक बैलेंस बिगड़ा और भारी-भरकम गार्डर नीचे गिर गया. तेज आवाज आई, जैसे कोई धमाका हुआ हो. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार्यस्थल पर हड़कंप मच गया. बाद में पता चला कि गार्डर गिरा है. यह आंखों देखा हाल उन लोगों ने एनडीटीवी से बयां किया, जो हादसा स्थल के आसपास मौजूद थे. 

ग्वालियर एलिवेटेड रोड हादसा: बैलेंस बिगड़ते ही गिरा गार्डर, मचा हड़कंप Photo Credit: Dev Shrimali

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा कैसे हुआ?

ग्वालियर एलिवेटेड हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ गार्डर गिरा. जोरदार आवाज से आसपास के लोग भयभीत हो गए. गार्डर को सेट करने में जुटा एक श्रमिक दूसरी साइड में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. साथी श्रमिकों ने उसे तुरंत ग्वालियर के अस्पताल में पहुंचाया. उसके सिर में चोट आई है. 

Advertisement

ग्वालियर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल से गिरा भारी गार्डर, श्रमिक घायल                                                         Photo Credit: Dev Shrimali

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लिया जायजा

ग्वालियर में 1300 करोड़ रुपये की लागत वाले ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड हादसे के कुछ देर बाद ही क्षेत्रीय विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. उन्होंने NDTV से कहा कि घटना दुखद और चिंताजनक है, लेकिन ईश्वर की कृपा रही कि ज्यादा लोग प्रभावित नहीं हुए. उन्होंने हादसे की जांच करवाने की बात भी कही. 

ग्वालियर हादसे की आंखों देखी: तेज धमाके के साथ गिरा गार्डर, लोग सहमे                                                            Photo Credit: Dev Shrimali

ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट

बता दें कि ग्वालियर एलिवेटेड रोड को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते रहे हैं. कुछ दिन पहले ही वे इसके निर्माण कार्य का जायजा लेने पैदल पहुंचे थे. दो चरणों में बनने वाले इस एलिवेटेड रोड का पहला चरण करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत का है.

Advertisement

गुरुवार को यह हादसा खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास हुआ. यहां रोज श्रद्धालु पहुंचते हैं. गार्डर उसी पुलिया पर गिरा, जिससे पुलिया का एक हिस्सा भी टूट गया. गनीमत यह रही कि निर्माण कार्य के चलते उस पुलिया से आवागमन एक दिन पहले ही बंद करा दिया गया था. 

एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा: जैक फेल हुआ, गार्डर गिरकर टूटा                                                                        Photo Credit: Dev Shrimali

Advertisement

हादसे पर क्‍या बोले कांग्रेस नेता?

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने एलिवेटेड रोड के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं और यह मंदिर जाने का मुख्य रास्ता है. यदि रास्ता चालू होता, तो हादसा और बड़ा हो सकता था. प्रथम दृष्टया लापरवाही नजर आ रही है. 

ग्वालियर में ड्रीम प्रोजेक्ट पर हादसा: गिरा गार्डर, जांच के आदेश                                                                      Photo Credit: Dev Shrimali

स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट क्या है?

ग्वालियर में स्वर्णरेखा नाले के ऊपर बन रही यह एलिवेटेड रोड मध्य प्रदेश का पहला ऐसा कॉरिडोर है, जो किसी नदी या नाले के ऊपर बनाया जा रहा है. इसे दिल्ली की रिंग रोड की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब ₹1300 करोड़ है.

परियोजना एक नजर में

कुल लंबाई: 13.85 किमी (जलालपुर तिराहा से गिरवाई तक)
चौड़ाई: 19.5 मीटर
कैरिजवे: 9-9 मीटर की दो सड़कें (4-लेन) और 1.5 मीटर डिवाइडर
पिलर और गर्डर: 293 पिलर और लगभग 108 गर्डर

दो चरणों में निर्माण

फेज-1: 6.5 किमी (जलालपुर तिराहा से लक्ष्मीबाई समाधि तक), लागत ₹447 करोड़
फेज-2: 7.42 किमी (लक्ष्मीबाई समाधि से गिरवाई तक), लागत ₹926 करोड़ 

ग्वालियर एलिवेटेड ब्रिज हादसा: काम के दौरान गिरा गार्डर, मजदूर घायल

अन्य प्रमुख विशेषताएं

कुल 14 एंट्री-एग्जिट लूप
प्रमुख स्थान: गिरवाई, फूलबाग, रामदास घाटी, शिंदे की छावनी
पाइलिंग फाउंडेशन तकनीक का उपयोग
मलेशियाई तकनीक से निर्माण
लगभग 60-70% काम पूरा
लक्ष्य: नवंबर 2027 तक पूरा करना
फंडिंग: 90% केंद्र सरकार, 10% राज्य सरकार 

ग्वालियर में 1300 करोड़ के एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट में हादसा, मंदिर के पास भारी गार्डर गिरा

Topics mentioned in this article