Gwalior Dhongi Baba Vashikaran Thagi: ग्वालियर शहर (Gwalior) में दो ठग बाबा (Thug Baba) का भेष बनाकर लोगों को ठगने में जुटे हैं. जादू‑टोने और अनिष्ट का डर दिखाकर इन ढोंगियों ने राधा विहार कॉलोनी (Radha Vihar Colony Incident) के एक परिवार को शिकार बनाया और पूजा (Fake Puja Rituals Scam) के नाम पर 30 हजार रुपये ठगकर (Fake Baba Fraud) फरार हो गए. पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस (Gwalior Police) ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है.
Gwalior Dhongi Baba Vashikaran Thagi: सीसीटीवी कैमरे में कैद बाबा
राधा विहार कॉलोनी में पहुंचकर ‘संकट' की कहानी सुनाई
हजीरा थाना क्षेत्र स्थित राधा विहार कॉलोनी में निवासी विवेक शर्मा के घर दो बाबा पहुंच गए. आते ही उन्होंने आटा मांगा और आधी कटोरी आटा लेकर विवेक से कहा कि उस पर भारी परेशानी चल रही है. जब विवेक ने परेशानी होने की बात से इनकार किया, तो बाबा वहीं रुक गए और धीरे‑धीरे उसके परिवार, भाई‑बहन और संपत्ति से जुड़ी बातें बताकर भय पैदा किया. इससे विवेक का भरोसा बढ़ता गया और बाबा अपनी चाल में सफल होते चले गए.
अगरबत्ती जलवाकर घर में किया ‘अनुष्ठान' का ड्रामा
बाबाओं ने कहा कि पहले घर में खुशबू वाली अगरबत्ती जलानी होगी, तभी वे विस्तृत बात करेंगे. अगरबत्ती जलते ही एक बाबा अंदर आकर बैठ गया और दूसरा बाहर खड़ा रहा. अंदर वाले बाबा ने आँखें बंद कर ‘मंत्र' पढ़ने का नाटक किया और दावा किया “तुम्हारी दादी बोल रही हैं मेरे नाती को बचा लो…” यह सुनकर परिवार घबरा गया और भावनात्मक रूप से उसके प्रभाव में आ गया.
रंगपंचमी तक अनिष्ट का डर, बेटे को खतरे की बात
ढोंगी बाबा ने विवेक को डराते हुए कहा कि कुछ लोग उसे ‘निपटाने' की कोशिश में हैं और रंगपंचमी तक बड़ा अनिष्ट होने वाला है. इतना ही नहीं, बाबा ने विवेक के बेटे केशव का नाम पूछकर कहा कि उसके साथ बहुत बुरा होने वाला है. इससे परिवार पूरी तरह दहशत में आ गया.
Gwalior Dhongi Baba Vashikaran Thagi: सीसीटीवी कैमरे में बाबा
पूजा कराने के नाम पर ऐंठे 30,000 रुपये
जैसे‑जैसे परिवार डर के जाल में फंसता गया, बाबा ने सात दिनों तक पूजा कराने की बात कही, जिसके लिए रोजाना 4 हजार रुपये खर्च बताया. विवेक ने परिवार को बचाने की भावनात्मक स्थिति में बाबा को कुल 30 हजार रुपये दे दिए. पैसे लेते ही दोनों बाबा वहां से गायब हो गए और फिर कभी नहीं लौटे.
Gwalior Dhongi Baba Vashikaran Thagi: पुलिस जांच जारी
ठगी का अहसास होते ही CCTV खंगाले, पुलिस को दी शिकायत
कुछ समय बाद जब बाबा नहीं लौटे और संदेह उत्पन्न हुआ, तो विवेक ने घर का CCTV फुटेज देखा. उसमें दोनों बाबाओं की गतिविधियां साफ दिखीं. इसके बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हजीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर : NDTV किसी भी तरह से जादू-टोने या अंधविश्वास को प्रोत्साहित नहीं करता है.
यह भी पढ़ें : Vashikaran: तंत्र-मंत्र के नाम पर गहने और कैश पार, पुलिस जांच शुरू, बदमाशों ने महिला को ऐसे ठगा
यह भी पढ़ें : Superstition: जादू-टोने के शक में बेगुनाह महिला की मौत; अंधविश्वास के चलते कर दिया दोस्त की मां का मर्डर
यह भी पढ़ें : होली से पहले ग्वालियर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई; 6 थानों की संयुक्त छापेमारी में 300 लीटर कच्ची शराब जब्त
यह भी पढ़ें : मार्च में छुट्टियों पर भी खुलेंगे रजिस्ट्री ऑफिस; 1 अप्रैल से बदलेगी गाइडलाइन दरें, खरीदारों को मिलेगी राहत