विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2024

हैवान बना पिता ! 12 साल की थी तब से बेटी से करता रहा रेप, कोर्ट ने भेजा सलाखों के पीछे 

MP Crime News: रेप के मामले में ग्वालियर के कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक दुष्कर्मी पिता को 20 साल के कैद की सज़ा सुना दी है. पीड़ित नाबालिग ने कहा कि जब वह 12 साल की थी तब से उसका शोषण हो रहा था. 

हैवान बना पिता ! 12 साल की थी तब से बेटी से करता रहा रेप, कोर्ट ने भेजा सलाखों के पीछे 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां हैवान बने एक व्यक्ति ने अपनी मासूम बेटी तक को नहीं छोड़ा. उससे सालों से रेप करता रहा. लेकिन अब उसे कोर्ट ने जीवन भर के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया है. 

ये है मामला

एडिशनल डीपीओ अनिल मिश्रा ने बताया कि 11 जुलाई 2023 को एक नाबालिग ने अपनी मां के साथ पड़ाव थाने पहुंचकर आवेदन देकर अपनी आपबीती सुनाई. उसने आरोप लगाया था कि उसके पिता लंबे समय तक उसके साथ रेप करता रहा.

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 6 अगस्त 2023 को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन 19 सितंबर 2024 को हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी थी. 

ये भी पढ़ें टीआई ने की छेड़छाड़! दांतों से काटकर महिला ने खुद को बचाया, शिकायत मिलते ही SP ने लिया ये एक्शन

कोर्ट ने सुनाई कारावास की सज़ा

इस मामले की सुनवाई जिला न्यायालय के विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट में हुई .सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बयान दिया कि जब वह 12 साल की थी, तब से लेकर शिकायती आवेदन देने के एक साल पहले तक उसका पिता उसके साथ रेप करता रहा.आरोपी पक्ष के वकील ने देर से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए केस निरस्त करने को कहा. लेकिन उनकी दलीलों को दरकिनार कर विशेष जज वंदना राज पांडेय ने पीड़िता और उसकी मां के बयानों के आधार पर पिता को दोषी ठहराया और 20 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई . 

ये भी पढ़ें MP में 18 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली है पोस्टिंग
       

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com