विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

Raja Raghuvanshi Murder: अब सोनम रघुवंशी के राज उगलेगा लोकेंद्र तोमर! शिलॉन्ग पुलिस करेगी पूछताछ; कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

Sonam Raghuvanshi Case Update: सोनम रघुवंशी को लेकर कुछ नए राज सामने आ सकते हैं. शिलॉन्ग पुलिस अब लोकेंद्र से पूछताछ करेगी, जिसके पास सोनम का बैग था. इसमें पांच लाख रुपये और पिस्टल थी.

Raja Raghuvanshi Murder: अब सोनम रघुवंशी के राज उगलेगा लोकेंद्र तोमर! शिलॉन्ग पुलिस करेगी पूछताछ; कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड ( Raja Raghuvanshi Murder) में अब कुछ और भी राज सामने आ सकते हैं, क्योंकि गिरफ्तार हुआ 8वां आरोपी लोकेंद्र तोमर पर शिलॉन्ग पुलिस की रिमांड पर आ गया है. ग्वालियर कोर्ट ने मंगलवार को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है. इसके वाद ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को शिलॉन्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिया. वह उसे लेकर इंदौर जाएगी और वहां से दिल्ली के रास्ते शिलॉन्ग पहुंचेगी.

सिविल जज अर्पिता त्रिपाठी की कोर्ट के सामने आरोपी आरोपी लोकेन्द्र तोमर को पेश किया गया था. शिलॉन्ग पुलिस ने उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी. पुलिस ने कहा था कि उन्हें आरोपी को ले जाने में समय लगेगा, इसलिए उसे ट्रांजित रिमांड पर दिया जाए. कोर्ट ने तीन दिन का ट्रांजित रिमांड स्वीकार कर लिया.

लोकेंद्र के पास था सोनम का बैग

आरोपी लोकंद्र सिंह तोमर के पास सोनम रघुवंशी की पिस्टल और 5 लाख रुपयों से भरा बैग था. राजा हत्याकांड में नाम आने के बाद से यह इंदौर से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे पड़ाव थाना इलाके के गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया.

ऐसे पता चला लोकेंद्र

लोकेंद्र के बारे में पुलिस प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और गार्ड बलबीर की गिरफ्तारी के बाद पता चला था. चौकीदार बल्ली उर्फ बलबीर इंदौर के उसी फ्लैट में चौकीदार और कारपेंटर का काम करता था, जहां आरोपी सोनम रघुवंशी राजा की हत्या के बाद रुकी थी.

मेघालय में की थी हत्या, ये थी प्लानिंग

सोनम पति राजा रघुवंशी के साथ 11 मई को शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय पहुंची थी. 22 मई को शिलॉन्ग पहुंचने के बाद 23 मई को वो घूमने निकली. इस दौरान दोनों स्कूटी से गए थे. सोनम तीन हत्यारोपियों को भी बुला लिया था, जो अलग-अलग स्कूटी से पहुंचे थे. फिर सोनम के इशारे पर एक सुनसान जगह पर दाव (धारदार हथियार) से हमला कर राजा की हत्या कर दी.

फिर सोनम फरार हो गई. इधर राजा से संपर्क न होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. फिर जांच और खोजबीन के बाद 2 जून को राजा का शव मिला. सोनम की भी तलाश जारी थी, अचानक से सोनम यूपी के गाजीपुर जिले में एक ढाबे के पास 8-9 जून की रात को वह मिल गई. पहले तो यह बात सामने आ रही थी कि सोनम राजा की किसी और ने हत्या की है. जब शिलॉन्ग पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पूरी परतें खुल गईं.

सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह (21) के साथ राजा की हत्या का प्लान बनाया था. अपनी योजना के अनुसार ही वह राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले गई थी. उधर राज ने भी अपने तीन दोस्तों आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को राजा की हत्या के लिए भेज दिया था. सोनम की भी इनसे बात जारी थी. फिर सभी आरोपियों की गिरफ्तार हो गई और पूरा पर्दाफाश हो गया.

ये भी पढ़ें- सामूहिक आत्महत्या करने वाले सभी 4 लोगों की मौत, चाची संग बेटे के फरार होने से शर्मसार था परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com