Gwalior SAF jawan commits suicide: मध्य प्रदेश के ग्वालियर मे विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की सेकेंड बटालियन मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Constable Commits Suicide) कर ली. आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम तब उठाया जब वह हेडक्वार्टर पर क्वार्टर गार्ड के रूप में तैनात था. आरक्षक का नाम कुलदीप अनुरागी बताया जा रहा है.
क्वाटर गार्ड की ड्यूटी पर था आरक्षक
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह चार बजे के आसपास हुई. कुलदीप की क्वाटर गार्ड ड्यूटी थी और वह बन्दूक के साथ पहरे पर था. सुबह चार बजे अचानक कम्पनी के बाकी साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे, लेकिन गेट पर मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. कुलदीप खून से लथपथ पड़ा था. उसने अपनी सरकारी राइफल को अपने गले से सटाकर गोली मारी.
कान में इयर फोन लगाए हुए था आरक्षक
साथी जवानों ने तत्काल इस घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरक्षक की मौत हो गई थी. पुलिस अफसरों ने बताया कि आरक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये खुदकुशी का मामला लग रहा है. आरक्षक कुलदीप ने अपने कानों में इयर फोन लगाए हुए थे. कम्पू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.