पड़ोसी को गोली मारने वाला BSF जवान गिरफ्तार, आरोपी बेटे समेत अन्य को तलाश रही पुलिस, घायल का इलाज जारी

MP Crime News: घायल सूरज सैनी ने बताया कि पड़ोसी सोबरन सिंह आर्य बीएसएफ का जवान है. 6 मार्च की रात करीब 9 बजे सोबरन दुकान के बाहर आया और अनर्गल बातें करते हुए गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर वह भड़क गया और विवाद करने लगा. इस दौरान सोबरन ने उसकी छाती पर बंदूक रखकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन ऐन वक्त पर उसने धक्का दे दिया, जिससे गोली उसके कंधे में लग गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gwalior Firing Case: ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने पड़ोसी पर गोली चला दी. हमले, मारपीट और फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था. घटना 6 मार्च की रात को थाटीपुर थाना क्षेत्र के बजरिया बस्ती में हुई थी. फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे. थाने के नजदीक हुई इस घटना में अब पुलिस ने बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है.

थाटीपुर थाना क्षेत्र के बजरिया बस्ती में रहने वाले घायल सूरज सैनी ने बताया कि पड़ोसी सोबरन सिंह आर्य बीएसएफ का जवान है. पड़ोस में उसकी किराने की दुकान भी है. सोबरन से उनकी पहले भी कहासुनी हो चुकी है. बीते शुक्रवार 6 मार्च की रात करीब 9 बजे सोबरन दुकान के बाहर आया और अनर्गल बातें करते हुए गाली-गलौज करने लगा. आसपास के लोगों ने उसे सलीके से बात करने के लिए कहा तो सोबरन भड़क गया और घर जाकर लाइसेंसी बंदूक ले आया. उसके साथ बेटा अभिषेक आर्य भी तमंचा लेकर आ गया.

नवग्रह धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा बाइक सवारों का कहर, युवक पर की थप्पड़ों की बैछार, चीखती रहीं महिलाएं

सीने पर बंदूक रख मारना चाहता था गोली 

इसके बाद उन्होंने अपने साथी सोहेल खान, शुभम खटीक सहित दो-तीन लोगों को बुलाकर फायरिंग कर दी. आरोपियों ने  दनादन कई फायर किए. सोबरन ने उसकी छाती पर बंदूक की नाल रखकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन उसने ऐन वक्त पर धक्का दे दिया, जिससे गोली उसके कंधे में जा लगी और वह घायल हो गया. घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Advertisement

VIDEO: खाना परोस रहे होटल संचालक को आया हार्ट अटैक, खड़े-खड़े जमीर पर गिरा, CPR से भी नहीं लौटी सांसें 

अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस 

एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बीएसएफ जवान सोबरन को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

Advertisement

VIDEO: सीएम मोहन यादव की तलवारबाजी ने बढ़ाया गैर का उत्साह, रंगपंचमी पर रंगों से सराबोर हुआ उज्जैन