विज्ञापन
This Article is From May 07, 2025

आरोपी को देखा तो सिर में मारी शराब की बोतल, नाराज लोगों ने बारातियों पर किया पथराव

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में आरोपी अरशद के सिर में शराब की बोतल मारने के बाद गुस्साए लोगों ने बारात पर पथराव कर दिया. दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी. पथराव में 6 बाराती घायल हो गए. पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आरोपी को देखा तो सिर में मारी शराब की बोतल, नाराज लोगों ने बारातियों पर किया पथराव

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना में एक आरोपी के सिर में शराब की बोतल मारने के बाद गुस्साए लोगों ने बारात के ऊपर पथराव कर दिया. दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी जिसके बाद एक बार दोबारा दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.

6 मई की रात लगभग 11 बजे जब अरशद मोटरसाइकिल पर बैठकर बारात के सामने से गुजरा उसी वक्त एक बाराती ने उसके सिर में शराब की बोतल फोड़ दी. सौरभ पंडा नाम के हिस्ट्रीशीटर युवक की बारात में शामिल बारातियों का विवाद अरशद नाम के युवक से हो गया. अरशद लव जिहाद के मामले में सजा काट चुका है. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में अरशद बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद एक समुदाय के लोगों ने बारात पर पथराव कर दिया जिसमें 6 बाराती घायल हो गए.

सौरभ शर्मा का हो चुका है जिलाबदर 

सौरभ शर्मा उर्फ पंडा हिस्ट्रीशीटर जिलाबदर का आरोपी है, जिसे तीन दिन के लिए गुना में रहकर शादी करने की अनुमति मिली थी लेकिन अनुमति मिलने के बाद जब सौरभ शर्मा उर्फ पंडा की बारात निकल रही थी. उसी वक्त बारात में शामिल सौरभ के दोस्तों ने शराब के नशे में उत्पात मचा दिया. लव जिहाद के आरोप में सजा काट चुके अरशद के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी, जिसके बाद उसे भोपाल रेफर किया गया.

पुलिस के साथ भी बदसलूकी

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस के साथ भी बदसलूकी की गई. जैसे-तैसे पुलिस ने पथराव को कंट्रोल कर लिया. लेकिन बारातियों ने पुलिस के ही ऊपर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि सौरभ शर्मा उर्फ पंडा जिलाबदर का आरोपी है. सौरभ को शादी करने के लिए तीन दिन की अनुमति मिली थी. लेकिन शादी के दौरान बारात में शामिल सौरभ के दोस्तों ने उत्पात मचा दिया. वहीं दूसरे पक्ष से पथराव भी किया गया जिसमें अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- CG Board 10th Topper: हाई स्कूल का रिजल्ट 76%, इशिता और नमन बनें टॉपर, ऐसा है स्कोर कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com