गुना में गाय के बछड़े का धड़ से अलग सिर मिलने से हड़कंप, इंडस्ट्रियल इलाके में बिखरा हुआ मिला सिर और पैर

गौसेवकों का कहना है कि पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम और प्राथमिक जांच से यह संकेत मिला कि बछड़े का सिर बर्बरता से काटा गया है. उन्होंने कहा कि, घटना सामान्य नहीं है, बल्कि सुनियोजित प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि जिले में गौ तस्करी और मवेशियों के साथ लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे गौभक्तों में आक्रोश बढ़ रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
HEAD OF A CALF FOUND IN GUNA INDUSTRIAL AREA

Calf Head Found: गुना जिले में शुक्रवार को एक गाय के बछड़े का सिर मिलने से हड़कंप मच गया. बरामद हुए गाय के बछड़े के सिर को बेहद ही बर्बररता से काटा गया था. इंडस्ट्रियल इलाके से बरादम हुए गाय के बछड़े का सिर मिलने के बाद गौसेवक मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया. 

गौसेवकों का कहना है कि पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम और प्राथमिक जांच से यह संकेत मिला कि बछड़े का सिर बर्बरता से काटा गया है. उन्होंने कहा कि, घटना सामान्य नहीं है, बल्कि सुनियोजित प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि जिले में गौ तस्करी और मवेशियों के साथ लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे गौभक्तों में आक्रोश बढ़ रहा है. 

ये भी पढ़ें-Queue At Petrol Pump: ईरान-इजरायल युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी लाइनें

गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया

मामला शहर के कैंट थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीज एरिया का है, जहां सुबह गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गौसेवक आक्रोशित हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

गौसेवक मोनू ओझा का आरोप है गाय के बछड़े की हत्या की गई है

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में बरामद हुए गाय के बछड़े के सिर और पैर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना से आक्रोशित गौसेवकों के साथ पहुंचे मोनू ओझा का आरोप है कि जांच में यह बात सामने आई है कि गाय के बछड़े की हत्या की गई है. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें-Viral Video: होली से पहले पानी वाले गुब्बारे ने किया अंदर...राह चलते लोगों पर फेंक रहे थे युवक

Advertisement
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी कलेक्टर कार्यालय पहुंची और गौसेवकों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि पशु का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर  न्याय संगत कार्रवाई करते हुए मामला पंजीबद्ध किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Viral Reel: 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है' वायरल वीडियो से खतरे में आया 6 ट्रेनी आरक्षकों का भविष्य

आसपास दो घंटे तक तलाश करने के बावजूद नहीं मिला बछड़े का धड़

गौसेवक मोनू ओझा ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रीज एरिया में गाय के बछड़े का सिर पड़ा हुआ है. साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो करीब दो घंटे तक आसपास क्षेत्र में तलाश करने के बावजूद बछड़े का धड़ नहीं मिला,. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और बछड़े के सिर को पशु चिकित्सालय ले जाया गया.

अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया

मामले में सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीज एरिया में एक पशु का शव मिला है, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR

Topics mentioned in this article