किडनैपिंग केस में बीजेपी नेता गिरफ्तार, 21 वर्षीय युवक के अपहरण मामले में मिला ठोस क्रिमिनल कनेक्शन

BJP Leadr Parvat Dhakad: बीजेपी युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी और जौहरी ग्राम पंचायत का उपसरपंच पर्वत धाकड़ को पुलिस ने 21 वर्षीय युवक के अपहरण केस में गिरफ्तार किया है. अब से ढाई साल पहले यानी 26 मई 2023 को पीड़ित आरोन को शादी मे मेहंदी लगाने के नाम से किडनैप किया था गयाा और बदले में 10 हजार रुपए फिरौती मांगी गई थी. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
BJP leader, parvat dhakad arrested, kidnapping case

Kidnapping Case: गुना जिले के एक बीजेपी नेता को पुलिस ने एक युवक के किडनैपिंग केस में गिरफ्तार किया है. करीब ढाई साल पुराने किडनैपिंग केस में आरोपी बीजेपी नेता को के खिलाफ मिले कनेक्शन के आधार पर पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया है. अपह्त 21 वर्षीय युवक के अपहरण के लिए आरोपियों द्वारा कुल 10 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद पीड़ित को छोड़ा गया था.  

बीजेपी युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी और जौहरी ग्राम पंचायत उपसरपंच पर्वत धाकड़ को पुलिस ने अपहरण केस में गिरफ्तार किया है. पर्वत धाकड़ पर आरोप है कि उसने ढाई साल पहले 26 मई 2023 21 वर्षीय युवक आरोन को शादी मे मेहंदी लगाने के बहाने से किडनैप किया था और बदले में 10 हजार रुपए फिरौती मांगी थी. 

ये भी पढ़ें-गैंगस्टर सतीश भाऊ ने पत्नी के साथ किया सरेंडर, खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में जबरन किया था प्रवेश

आरोपियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई फिरौती की रकम

रिपोर्ट के मुताबिक युवक के अपहरण के बाद पीड़ित को गोपीकृष्ण सागर बांध के पास एक फार्महाउस में रखा गया था. जहां उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. किडनैपिंग के बाद आई फिरौती की डिमांड पर पीड़ित की मां ने आरोपियों के खाते में फिरौती की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे, जिसके बाद पीड़ित उनके चंगुल से छूट पाया था. 

किडनैपर्स के चंगुल से छूटने के बाद थाने में दर्ज कराई शिकायत

पुलिस ने किडनैपिंग केस में दर्ज शिकायत में भाजपा नेता पर्वत धाकड़, पवन रजक और कल्ला उर्फ रवि अहिरवार के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज किया था. मामले में फरार चल रहे पवन रजक और कला जाटव के सिर पर गुना एसपी ने 10-10 हजार का इनाम भी रखा था. सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि आरोपी पवन रजक और कल्ला को गिरफ्तार कर लिया था ,लेकिन पर्वत धाकड़ अभी तक फरार चल रहा था.

ये भी पढ़ें-MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर

Advertisement
हाईप्रोफाइल आत्माराम पारदी हत्याकांड में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह उर्फ दाऊ के साथ भी पर्वत धाकड़ का कनेक्शन निकलकर सामने आया है, पुलिस मामले की जांच पुलिस कर रही है. उपसरपंच पर्वत धाकड़ की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें-India's First Prison: सैटेलाइट बेस्ड जीपीएस मॉनिटरिंग से लैस हुआ नर्मदापुरम सेंट्ल जेल, अब फुर्र होने से पहले 100 बार सोचेंगे कैदी!

अवैध शराब तस्करी और डकैती की मुखबिरी केस में है संलिप्तता

गौरतलब है गिरफ्तार बीजेपी नेता पर्वत धाकड़ शराब की अवैध तस्करी, डकैती की मुखबिरी समेत अन्य मामलों में संलिप्त बताया जाता हैं. यही नहीं, भाजपा नेता पर फतेहगढ़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वनभूमि पर भी कब्जा जमाने करने का भी आरोप है. बीजेपी नेता पर  धरना हटाने गए वनरक्षक पर हमले करने का भी आरोप है. माना जा रहा है कि  अपहरण मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी बैकफुट पर है.

मुखबिर की सूचना पर बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

उल्लेखनीय है पूर्व में मीडिया प्रभारी रहे युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि अवैध मामलों में संलिप्तता के चलते पर्वत धाकड़ को पद से हटा दिया गया है. मामले पर सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि अपहरण कांड में फरार चल रहे बीजेपी नेता पर्वत धाकड़ ने युवक किडनैपिंग केस में पीड़ित की मां से फिरौती वसूली थी. उन्होंने बताया कि फरार चल रहे बीजेपी नेता को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!