विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2024

दादा की गोद में खेल रही थी 6 महीने की बच्ची, छीन कर भागे 5 बदमाश, मांगी 14 लाख की फिरौती

Guna Kidnapping: मध्य प्रदेश के गुना में दिनदहाड़े दुधमुंही बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है. यहां छह महीने की बच्ची का तब अपहरण कर लिया गया जब वह अपने दादा की गोद में खेल रही थी.  

दादा की गोद में खेल रही थी 6 महीने की बच्ची, छीन कर भागे 5 बदमाश, मांगी 14 लाख की फिरौती

Guna Kidnapping: मध्य प्रदेश के गुना में दिनदहाड़े दुधमुंही बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है. यहां छह महीने की बच्ची का तब अपहरण कर लिया गया जब वह अपने दादा की गोद में खेल रही थी.  

मामला गुना जिले के आरोन कस्बे का है, जहां 6 महीने की बच्ची का दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया. आरोपियों ने आरोन शहर के सरस्वती कॉलोनी में पहुंचकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.

मांगी 14 लाख की फिरौती

बच्ची के दादा का कहना है कि दो बाइक पर पांच लोग सवार होकर आए और मुझसे बच्ची को छीन कर ले गए. वहीं आरोपियों के द्वारा बच्ची के परिजनों से 14 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई है. फिरौती की रकम को लेकर परिवार के एक व्यक्ति को गुना शहर से 12 किलोमीटर दूर संजय सागर बांध पर बुलाया गया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

आरोन पुलिस सहित तीन थानों का पुलिस बल आरोपियों की तलाश में जुटा हुआ है और जंगलों में सर्चिंग में जुटा हुआ है. दिनदहाड़े 6 महीने की बच्ची के अपहरण की घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से कई सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में आरोपी ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाकर भागे पांच थानों के सिपाही

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com