मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शादी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तोरण मारने से पहले दूल्हा मंडप से फरार हो गया. दरअसल, शहर से करीब 55 km दूर बड़नगर स्थित शिक्षक कॉलोनी निवासी अभिषेक सेन की शादी रतलाम के बिलपाक थाना क्षेत्र की युवती से तय हुई थी. दो दिनों से शादी के कार्यक्रम के बाद बुधवार रात करीब 8 बजे दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचने वाला था. इसी दौरान पुलिस ने दुल्हन पक्ष को फोन कर बताया कि जिस युवक से शादी होने जा रही है, उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने वाला है. जैसे ही यह सूचना मिली, शादी वाले घर में हंगामा मच गया. दोनों पक्षों ने बातचीत कर तत्काल शादी रोक दी. दूल्हा तोरण भी नहीं मार पाया और बिना शादी किए फरार हो गया.
नाबालिग की शिकायत पर कार्रवाई
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार, एक 15 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. पीड़िता और आरोपी एक ही कॉलोनी में रहते हैं. 6 अप्रैल को पीड़िता ने एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश की. 8 अप्रैल को अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी, तो पीड़िता ने बताया कि 5 जनवरी को आरोपी उसके घर आया था और धमकी देकर दुष्कर्म किया था.
यह भी पढ़ें- उज्जैन के वेद संस्थान में फिर विवादों में: सचिव की नियुक्ति पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने चेयरमेन और सचिव को किया तलब
टीआई पाटीदार ने बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल एक्शन लेते हुए FIR दर्ज करने से पहले ही शादी रुकवाने के लिए दुल्हन पक्ष से संपर्क किया गया. थाना प्रभारी, कांस्टेबल और SI ने मिलकर फोन किए और एक पार्षद की मदद से यह शादी रुकवा दी गई. आरोपी अभिषेक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, वह रतलाम पहुंचने से पहले फरार हो गया. बड़नगर थाने के टीआई अशोक पाटीदार ने बताया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. जल्द ही उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- MP में गेहूं खरीदी आज से शुरू; किसानों से MSP का वादा, उपार्जन केन्द्रों पर अन्नदाताओं के लिए कैसी है व्यवस्था