विज्ञापन

दादी ने पोती को गला घोंटकर मारा, पोते की थी चाहत, शव चुपचाप सो रही मां के बगल में रखा

पुलिस की सख्ती से पूछताछ में दादी ने हत्या कबूल की. उसने बताया कि उसे पोता चाहिए था, पोती नहीं.

दादी ने पोती को गला घोंटकर मारा, पोते की थी चाहत, शव चुपचाप सो रही मां के बगल में रखा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दादी.
NDTV

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दादी ने अपनी पोती को मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने की वजह भी चौंकाने वाली सामने आई है. दादी को पोते ही चाहत थी, लेकिन पोती जीवन में आई तो उसे बोझ समझने लगी थी. यह दिल दहला देने वाली घटना पलेरा थाना क्षेत्र के बन्ने बुजुर्ग गांव की है.

दरअसल, बन्ने बुजुर्ग गांव में 21 दिन की मासूम मनीषा अपनी मां के साथ सो रही थी. बच्ची को सोता देख उसकी दादी रेखा आदिवासी चुपचाप उठाकर ले गई और गला घोंट डाला. हत्या करने के बाद वापस मां के बगल में ही शव लिटा दिया.

पहले परिजनों ने छिपाया

जब मां जगी तो देखा कि बेटी कोई हलचल नहीं कर रही है तो वह रोने लगी. इतने में परिवार वाले भी जाग गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने छिपाने का प्रयास किया.

जब पुलिस ने सख्ती से दादी से पूछताछ की मासूम के कत्ल करने की बात स्वीकार कर ली. आरोपी वृद्धा ने बताया कि उसे पोता चाहिए था, पोती नहीं. 

पहले दादी ने किया था गुमराह

आरोपी दादी पहले पुलिस को गुमराह करती रही. उसने बताया कि बच्ची की मौत झाड़फूंक करवाने से हुई है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया. इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें- भोपाल AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर ने फांसी लगाकर दी जान, पति ने भी दो महीने पहले की थी आत्महत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com