विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2025

मनमाने फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, शिक्षकों को मिली राहत; BJP विधायक ने कलेक्टर पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जनजातीय विभाग द्वारा किए गए शिक्षकों और छात्रावास अधीक्षकों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शहपुरा से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर नेहा मारव्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मनमाने फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, शिक्षकों को मिली राहत; BJP विधायक ने कलेक्टर पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जनजातीय विभाग ने सैकड़ों शिक्षक और छात्रावास अधीक्षकों का तबादला किया था, जिसे मध्य प्रदेश जनजातीय विभाग के उपसचिव ने निरस्त कर दिया है. अब शहपुरा से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कलेक्टर नेहा मारव्या पर गंभीर आरोप लगाया है. विधायक ने मध्य प्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग के तबादला निरस्त की आदेश कॉपी मीडिया को भी दिखाई. उनका कहना है कि डिंडोरी के जनजातीय कार्य विभाग ने नियमों के खिलाफ जाकर 438 शिक्षक और 139 छात्रावास अधीक्षकों का तबादला कर दिया था.

आरोप लगाया कि तबादले के एवज में लाखों रुपए वसूले गए हैं. गौरतलब है कि डिंडोरी जिले के जनजातीय कार्य विभाग की मनमानी के खिलाफ शिक्षकों ने कई बार विरोध-प्रदर्शन भी किया, यहां तक कि प्रभावित शिक्षकों को कोर्ट की भी शरण लेनी पड़ी.

शिक्षकों के लगातार विरोध प्रदर्शन और शिकायतों को लेकर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जनजातीय कार्य विभाग मंत्री से शिकायत की थी, जिसके बाद विभाग के आला अधिकारियों ने डिंडोरी जिले में हुए सैकड़ों शिक्षक व अधीक्षकों के तबादले को निरस्त कर दिया है.

ये भी पढ़ें- पहली पत्नी के साथ मिल पति ने दूसरी पत्नी का दबाया गला, फिर प्राइवेट पार्ट में भरा केमिकल; दोनों आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com