विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2024

उज्जैन के लिए खुशखबरी : सीएम डॉ मोहन ने IT पार्क का किया भूमि-पूजन,कहा - 'ये गौरव का क्षण'

Ujjain IT Park News :  सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में आईटी पार्क का भूमि-पूजन करके उज्जैन वासियों समेत प्रदेश को बड़ी खुशखबरी दी है. इस दौरान सीएम ने GIS 2025 का लोगो भी लॉन्च किया है. 

उज्जैन के लिए खुशखबरी : सीएम डॉ मोहन ने IT पार्क का किया भूमि-पूजन,कहा - 'ये गौरव का क्षण'
उज्जैन के लिए खुशखबरी : सीएम डॉ मोहन ने IT पार्क का किया भूमि-पूजन,कहा - 'ये गौरव का क्षण'

MP News  : मध्य प्रदेश में शनिवार का दिन उज्जैन के लिए काफी खास रहा. क्योंकि प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क का शुभारंभ किया है. इस दौरान सीएम ने आगामी फरवरी-2025 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लोगो को लॉन्च किया. साथ ही इंवेस्टर समिट की ऑफिशियल वेबसाईट investmp.in का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि आज का दिन उज्जैन के निवासियों के लिए और हम सबके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है. यह एक अलग इतिहास बनकर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा.

46 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा IT पार्क

उज्जैन जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा. उज्जैन में प्राचीनकाल से ही विज्ञान, खगोल शास्त्र और गणित के विद्वान रहे हैं. इसी भूमि पर आधुनिक विज्ञान की नींव रखी गई. शनिवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर रोड़ पर एमपी इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा 46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आईटी पार्क का भूमिपूजन हुआ.

'एक हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण के बाद प्रत्यक्ष रूप से 500 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सहायक सेवाओं (कैफे, परिवहन और आवास) के माध्यम से 1 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह परियोजना उज्जैन को प्रदेश के प्रमुख आईटी गंतव्यों में शामिल करेगी.

'नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे'

इससे निवेश में तेजी आएगी. स्थानीय युवाओं के लिए आईटी और तकनीकी नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे.पार्क में स्टार्ट-अप और छोटे उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा. मध्यप्रदेश आईटी और इलेक्ट्रॉनिक मैनुफेक्चरिंग में तेज गति से आगे बढ़ रहा है. अन्य प्रदेशों के लोग और निवेशक मध्यप्रदेश की ओर रूझान कर रहे हैं. हम उज्जैन को औद्योगिक और आर्थिक समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगपतियों और निवेशकों को हर संभव सहायता और सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा.

'यह बदलते दौर का मध्यप्रदेश है'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हमने रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की शुरुआत की ताकि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके. यह बदलते दौर का मध्यप्रदेश है. आने वाले समय में 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. हमारे प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए निरंतर सड़क मार्ग को सुदृढ़ करने का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है. हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के माध्यम से हम देश के किसी भी क्षेत्र में आवागमन सुगमता से कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां भी आईटी कॉलेज की आवश्यकता होगी. वहां, आईटी कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा. प्रदेश सरकार के द्वारा आईटी पॉलिसी को निरंतर प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है. 

इतने में होगा आईटी पार्क का निर्माण

आईटी पार्क के फेज-1 में लगभग 1 लाख 23 हजार वर्ग फीट में आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा. आगामी दो वर्ष में इसकी पूर्ण होने की संभावना है. इसमें 1.2 लाख वर्ग फीट आवंटन योग्य आईटी स्पेस का निर्माण किया जाएगा जहां लगभग 30 आईटी इंडस्ट्री प्लग-एंड-प्ले आधारित मॉडल पर कार्य प्रारंभ कर सकेंगी. आईटी पार्क में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ग्रीन बिल्डिंग डिजाईन, उच्च गुणवत्ता की इंटरनेट कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक डेटा सेंटर और इंक्यूबेशन सेंटर बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-  MP NEWS: कांग्रेस ने की परिवहन विभाग में 'भ्रष्टाचार' की CBI जांच की मांग, हाईकोर्ट जाएगी पार्टी, क्या बोली बीजेपी

उपलब्ध जगह से अधिक आए ईओआई

आईटी पार्क के प्रथम फेज में उपलब्ध स्थान से डेढ़ गुना अधिक जगह के लिए निवेशकों के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि आईटी पार्क का दूसरा फेज भी इसी के साथ प्रारंभ किया जाए.

ये भी पढ़ें- क्या फाइनेंस कंपनी की वजह से युवक ने किया सुसाइड ! सतना जिला अस्पताल में मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com