विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

Mahakal Darshan के नाम पर यहां चल रहा है ठगी का खेल, श्रद्धालु को ऐसे लगाया गया इतने हजार का चूना

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर आने वाला एक भक्त फिर ठगी का शिकार हो गया. इस बार शातिर ठगों ने माधव सेवा न्यास में ऑनलाइन कमरा बुक करने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. 

Mahakal Darshan के नाम पर यहां चल रहा है ठगी का खेल, श्रद्धालु को ऐसे लगाया गया इतने हजार का चूना

आप महाकाल दर्शन के लिए कमरे की ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यहां ठगी का खेल चल रहा है. दरअसल, यहां माधव सेवा न्यास में कमरा देने के नाम पर हुई ऑन लाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. 

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर आने वाला एक भक्त फिर ठगी का शिकार हो गया. इस बार शातिर ठगों ने माधव सेवा न्यास में ऑनलाइन कमरा बुक करने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. 

पहले भी हो चुकी है ठगी

छिंदवाड़ा निवासी ब्रजेश सिंह रविवार को परिवार और दोस्तों सहित 9 लोगों के साथ महाकाल मंदिर आए. पूर्व में प्लान बनने पर उन्होंने ठहरने के लिए यूट्यूब पर माधव सेवा न्यास का नंबर सर्च किया, तो उन्हें एक वीडियो में 9928608027 नंबर मिला. काल करने पर ऋषभ जैन नामक व्यक्ति ने उनसे तीन कमरों के लिए ऑनलाइन 6200 रुपये का भुगतान करवाया, लेकिन जब वे यहां आकर माधव सेवा न्यास पहुंचे, तो उन्हें ठगी का पता चला. इसके बाद ब्रजेश सिंह ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई. बता दें कि मंदिर के पास बने माधव सेवा न्यास में देशभर के श्रद्धालु ठहरते हैं. बीते एक साल में यहां कमरा बुक कराने के नाम पर कई बार ठगी की घटनाएं हो चुकी हैं. 

ऐसे बनाया ठगी का शिकार 

ब्रजेश सिंह ने बताया कि कॉलर ने पहले एक बारकोड भेजा, जिस पर उन्होंने 3150 रुपये का भुगतान कराया. इसके बाद कॉलर ने कहा कि पूरा पेमेंट करना होगा. जब ब्रजेश ने कहा कि वह उज्जैन पहुंचकर बाकी का भुगतान कर देंगे, तो कॉलर ने जवाब दिया कि जब तक वह दूसरे बारकोड पर पूरा पेमेंट नहीं होगा, तब तक गार्ड आपको अंदर नहीं जाने देगा. इसके बाद उन्होंने 3000 रुपये और जमा कर दिए. इसके बाद भी कॉलर और पैसे की मांग करने लगा, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

सीएम से कार्रवाई करने की अपील

इस पूरे मामले पर पंडित श्रवण अग्निहोत्री ने कहा कि भोले-भाले भक्तों के साथ लगातार इस तरह की ठगी हो रही है. चूंकि उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह नगर है. लिहाजा, इस मामले में मुख्यमंत्री को सख्त कार्रवाई के आदेश देने चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले भक्तों के सामने उज्जैन की छवि खराब न हो. बता दें कि हाल ही में श्रद्धालुओं से ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर भी धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र की महिलाओं को तो स्टेशन पर रात काटनी पड़ी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com