विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2025

भोपाल कमिश्नर कार्यालय में आग से अफरातफरी, बुजुर्ग ने गुस्से से बिजली बोर्ड में मारी लाठी तो हुआ शॉर्ट सर्किट

Bhopal Fire News: भोपाल कमिश्नर कार्यालय में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें एक बुजुर्ग ने गुस्से में बिजली बोर्ड में लाठी मार दी, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है.

भोपाल कमिश्नर कार्यालय में आग से अफरातफरी, बुजुर्ग ने गुस्से से बिजली बोर्ड में मारी लाठी तो हुआ शॉर्ट सर्किट

भोपाल कमिश्नर कार्यालय में गुरुवार को आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. आग लगने की वजह भी सामने आ गई है. जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के गंजबासौदा से एक बुजुर्ग कमिश्रर संजीव सिंह से मिलने आए थे. फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग ने हाथ में पकड़ी लाठी गुस्से से बिजली बोर्ड में मार दी, जिससे बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया. बिल्डिंग में कमिश्नर सहित कई बड़े आफिस भी हैं. हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

बुजुर्ग के डंडा मारने के बाद स्पार्किंग हुई थी और आग लग गई. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाई, जिसके बाद हालात काबू में आए.

लाइन में पहले लगने की थी जिद

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग विदिशा जिले के गंजबासौदा से कमिश्नर संजीव सिंह से मिलने पहुंचे थे, उनका तीसरा नंबर था, लेकिन वह पहले जाने की जिद करने लगे. जब उन्हें पहले नहीं जाने दिया गया तो गुस्से में उन्होंने बिजली के बॉक्स पर डंडे से वार कर दिया.

आग लगने के बाद अफसर ने चैंबर के अंदर बैठकर उनकी फरियाद सुनी, बुजुर्ग जमीन से जुड़े मामले को लेकर कमिश्नर से मिलने भोपाल पहुंचे थे, बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं.

ये भी पढ़ें- खतरनाक थे राजगढ़ से गिरफ्तार ISIS आतंकी कामरान के मंसूबे! IED बनाने का मिला सामान, देश को दहलाने की थी साजिश

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close