विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2023

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- सिंचाई करने में हो रही दिक्कत 

गुस्साए प्रदर्शनकारियों में लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान पहुचें. सभी किसान पहले विद्युत कार्यालय पहुंचे, लेकिन जब इनकी सुनवाई नहीं हुई तो इसके बाद यह ग्रामीण सड़क पर ही बैठ गए.

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- सिंचाई करने में हो रही दिक्कत 
बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- सिंचाई करने में हो रही दिक्कत

MP News: इस कड़कड़ाती ठंड में किसानों की फसलों में पानी देने का समय चल रहा है. लेकिन अशोकनगर (Ashok Nagar) ज़िले में बिजली कंपनी की मनमानी व लापरवाही के चलते किसान परेशान नजर आ रहे हैं. जिसके चलते अशोकनगर के पिपरई कस्बे में किसान संघ ने बिजली कंपनी का पुतला जलाया. जिसके बाद अशोकनगर ईसागढ़ रोड के ईमला गांव के पावर हाउस के सामने गुस्साए किसानों ने चक्का जाम कर दिया. इन प्रदर्शनकारियों में लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान पहुचें. सभी किसान पहले विद्युत कार्यालय पहुंचे, लेकिन जब इनकी सुनवाई नहीं हुई तो इसके बाद यह ग्रामीण सड़क पर ही बैठ गए. जिसके बाद सड़क के दोनों ‌ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. 

करीब एक घंटे तक बिजली कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचा जिससे राहगीर परेशान होते रहे. काफी देर बाद अधिकारी मौके पर पहुंचें और किसानों को समझाने की कोशिश की. लेकिन किसान कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है. किसानों को मानाने के लिए बिजली चालू होने पर ही इन प्रदर्शनकारियों ने सड़क को खाली किया. 

'6 घंटे दिन में और 4 घंटे रात में बिजली दो' 

सड़क पर धरना दे रहे इन किसानों ने बताया कि वह राजतला, धुर्रा, देरखा, ईमला और पाटई गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इन सभी गांव में बीते चार दिनों से बिजली नहीं आई है जिसके चलते से वह अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. किसानों ने यह प्रदर्शन 10 घंटे बिजली नियमित देने की मांग को लेकर किया. उन्हें 6 घंटे दिन में एवं 4 घंटे रात में बिजली दी जाए ताकि ठंड में किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े. 

ये भी पढ़ें - MPPSC Exam 2019 result: टॉपर प्रिया पाठक का इंटरव्यू, जानिए इनकी प्रेरणा और परिवार के बारे में

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close