विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2024

कबाड़ी की दुकान में कौन छोड़ गया बम के खोखे ? हड़कंप के बाद छानबीन शुरू

Bomb Diffused in MP : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) जिले में शुक्रवार को एक कबाड़ी की दुकान पर 12 से 15 बम के खोल मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते और भारतीय वायुसेना की टीम को बुलाया गया.

कबाड़ी की दुकान में कौन छोड़ गया बम के खोखे ? हड़कंप के बाद छानबीन शुरू
(फाइल फोटो)

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) जिले में शुक्रवार को एक कबाड़ी की दुकान पर 12 से 15 बम के खोल मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते और भारतीय वायुसेना की टीम को बुलाया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, बरामद बमों में से कुछ के सक्रिय होने का संदेह है. अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस की तलाशी के दौरान ये खोल बरामद किये गये, जो छोटे रॉकेट जैसे दिखते हैं और इन पर ‘प्रेक्टिस' लिखा हुआ था.

ASP कमला जोशी ने संवाददाताओं को बताया, “लगभग 12 से 15 खोल बरामद हुए हैं, जिनमें से कुछ निष्क्रिय और कुछ के सक्रिय होने का संदेह है. ”

पुलिस ने दी जानकारी

ASP ने बताया कि इसके बाद हमने नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ते और आमला स्टेशन से वायुसेना की टीम को बुलाया. एहतियात के तौर पर हमने कबाड़ विक्रेता की दुकान और आसपास के घरों को खाली करवा लिया है. अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञों की तरफ से इनका विश्लेषण करने के बाद ही खोल के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी और उन्हें कैसे नष्ट किया जाए, यह भी पता चलेगा.

क्या बोला कबाड़ी वाला ?

कबाड़ व्यापारी नइम कुरैशी ने बताया कि खोल दो बोरियों में थे, जिन्हें शहर के इंदिरा गांधी वार्ड के वसीम और शाहरुख नाम के दो लोगों ने उन्हें बेचा और दावा किया कि उनमें लोहे के टुकड़े हैं. कुरैशी ने बताया, “मैने पहले भी इन दोनों से सामान खरीदा था. मुझे नहीं पता था कि इन बोरियों में बम के खोल हैं. ”

ये भी पढ़ें : 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुरैशी के बेटे अकीब को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है, उन्होंने बताया कि अकीब भी कबाड़ी का काम करता है.

ये भी पढ़ें :

भाई ने अपनी ही बहन को बनाया विधवा, जीजा के सीने पर सरेआम 7 बार मारा चाकू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com