घी में चर्बी, पाम ऑयल और हानिकारक पदार्थ मिला कर रहा था मोटी कमाई, अब ईडी ने किया गिरफ्तार

ED Action in Bhopal: ये पूरा मामला EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर सामने आया था. जानकारी के मुताबिक, भोपाल के हबीबगंज थाने में 29 अगस्त 2023 को एफआईआर दर्ज की गई थी, जबकि 22 जुलाई 2024 को EOW की ओर से एक अन्य प्रकरण दर्ज किया गया, इन्हीं मामलों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ED मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Jayshree Gayatri Food Products Private Limited) के डायरेक्टर किशन मोदी (Kishan Modi) को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई PMLA के तहत की गई है. विशेष कोर्ट में पेशी के बाद किशन मोदी को आगे की जांच के लिए 18 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है.

दरअसल, ये पूरा मामला EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर सामने आया था. जानकारी के मुताबिक, भोपाल के हबीबगंज थाने में 29 अगस्त 2023 को एफआईआर दर्ज की गई थी, जबकि 22 जुलाई 2024 को EOW की ओर से एक अन्य प्रकरण दर्ज किया गया, इन्हीं मामलों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की.

Advertisement

देश-विदेश में हो रही थी सप्लाई

किशन मोदी की कंपनी “Milk Magic” ब्रांड के नाम से डेयरी उत्पाद बाजार में बेचती है, लेकिन इन उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट की जा रही थी. आरोप है कि घी में पशु चर्बी, पाम ऑयल और अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाकर नकली डेयरी उत्पाद तैयार किए जा रहे थे. ये प्रोडक्ट न केवल घरेलू बाजार में बेचे जा रहे थे, बल्कि विदेशों में भी निर्यात किए जा रहे थे.

फर्जी लैब रिपोर्ट से किया खेला

ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि निर्यात को आसान बनाने के लिए कंपनी ने फर्जी लैब रिपोर्ट तैयार करवाईं और इन्हें वैध दिखाने के लिए इस्तेमाल किया, जब इन रिपोर्ट्स का सत्यापन किया गया, तो पता चला कि कई रिपोर्ट्स नकली थीं और संबंधित लैब्स की ओर से जारी ही नहीं की गई थी. आगे की जांच में सामने आया कि इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी ने निर्यात कर करीब 20.59 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे ईडी ने अपराध से अर्जित संपत्ति माना है. इस राशि को PMLA के तहत संदिग्ध मानते हुए जांच का दायरा और बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें- भोजशाला विवाद : मुस्लिम पक्ष ने धार में दायर किया दीवानी मुकदमा, पूरे परिसर पर जताया मालिकाना हक, दी ये बड़ी दलील

गौरतलब है कि बीते साल भी ईडी ने कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किये थे. ईडी अब इस पूरे नेटवर्क, संबंधित कंपनियों, बैंक खातों और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है,मामले में आगे और गिरफ्तारियां या कार्रवाई भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, की ये अपील

Advertisement

Topics mentioned in this article