21 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भोपाल की 4 बड़ी मस्जिदों में इस समय होगी नमाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजधानी के अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज अदा की जाएगी. पहली नमाज का समय सुबह 7:45 बजे और दूसरी नमाज का सुबह 8:30 बजे तय किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में  21 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी. 20 मार्च को चांद के दीदार होने के बाद ईद-उल-फितर शनिवार को माने मनाने का फैसला लिया गया है. इस बार पूरे 30 रोजे होने के बाद ईद मनाई जा रही है.  

राजधनी भोपाल की बड़ी मस्जिदों में नमाज का समय तय कर दिया गया है. ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद में सुबह 7:45 बजे, ताजुल मसाजिद में सुबह 8:00 बजे और मोती मस्जिद में सुबह 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी. वहीं, शहर की अन्य अन्य मस्जिदों में नामज का समय सुबह 8:30 बजे तय किया गया है. ऐसे में शहर की मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो जाएगा.

Advertisement

सुरक्षा के कड़े इंतजाम   

ईद-उल-फितर को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इधर, नवरात्रि का पर्व भी चल रहा है. ऐसे में पुलिस किसी भी आशंका को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस प्रशासन की ओर से शहरवासियों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की है.   

Video: खुल्ले पैसों पर भड़का गुस्सा, पेट्रोल पंप पर बेसबॉल से ‘बैटिंग' कर गया युवक, सेल्समैन गंभीर 

सकलैनी जामा मस्जिद में दो बार नमाज

राजधानी के अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज अदा की जाएगी. पहली नमाज का समय सुबह 7:45 बजे और दूसरी नमाज का समय सुबह 8:30 बजे तय किया गया है. बताया जा रहा है कि अधिक भीड़ होने के कारण मस्जिद कमेटी की ओर से यह फैसला किया गया है, ताकि सभी लोग आसानी से नमाज अदा कर सकें. 

पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा

Topics mentioned in this article