विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

ED Raid: भोपाल सहित कई जिलों में ED की छापेमारी, डेयरी प्रोडक्ट कारोबारी के घर पर दस्तावेज खंगाल रही टीम

ED Raid: डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी के मुख्यालय और मालिक के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है. ईडी को कंपनी को लेकर कई शिकायतें मिली थीं.

ED Raid: भोपाल सहित कई जिलों में ED की छापेमारी, डेयरी प्रोडक्ट कारोबारी के घर पर दस्तावेज खंगाल रही टीम

ED Raid: भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जयश्री गायत्री फूड कंपनी के मुख्यालय और कंपनी के मालिक के आवास पर छापा मारा है. इसके अलावा ईडी की कंपनी के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है, जिनमें मुरैना, सीहोर जिले शामिल हैं.

किशन मोदी सीहोर जिले (Sehore ED Raid) में पनीर की एक बड़ी फैक्ट्री चलाते हैं. सीहोर से ही अरब देशों में डेयरी प्रोडक्ट सप्लाई किए जाते हैं. वह भोपाल (Bhopal ED Raid) में शाहपुरा में स्थित मोदी भवन में रहते हैं, जहां ईडी की कार्रवाई जारी है. कुछ दिनों पहले सीहोर स्थित फैक्ट्री और शाहपुरा स्थित आवास पर आयकर विभाग ने भी छापेमारी की कार्रवाई की थी.

पिता के आवास पर भी छापा

मुरैना जिले (Morena ED Raid) में गणेशपुरा में स्थित कंपनी मालिक के पिता राजेंद्र मोदी के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है. मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में ईडी घुसी है और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है. घर के बाहर सीआरपीएफ और मुरैना सिटी कोतवाली का बल भी तैनात है. दल के साथ एक महिला अधिकारी भी शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

ईओडब्ल्यू ने ईडी को लिखा था पत्र

राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने जयश्री गायत्री फूड के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जानकारी साझा की थी. EOW ने जब छापा मारा था तो जयश्री गायत्री फूड को लेकर कई चौंकाने वाली सामने आई थी, जो फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी मिली.

मामला देश से बाहर भी जुड़ा था. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेशों में अरबों रुपये का कंपनी का कारोबार है. इसकी जांच के लिए ईडी को पत्र लिखकर दस्तावेज सौंपे गए थे. ईडी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छापे की कारवाई को अंजाम दिया.

डेयरी प्रोडक्ट बनाती है कंपनी

जयश्री गायत्री फूड कंपनी (Jaishri Gayatri Food Company) डेयरी प्रोडक्ट बनाती है, जिसके प्रोडक्ट कई देशों में निर्यात किए जाते हैं. ईडी की टीमें विदेशी निवेश सहित अन्य मामलों की शिकायत के आधार पर जांच करने पहुंची हैं. कंपनी के ठिकानों पर EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने भी 6 महीने पहले छापा मारा था.

ये भी पढ़ें- चेतन सिंह गौर को दफ्तर लेकर पहुंची लोकायुक्त टीम, सौरभ शर्मा से की गई पूछताछ, खुलेंगे राज

विदेशों से मिली शिकायतें

कंपनी पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर विदेश में कारोबार चलाने का आरोप है. इसके अलावा दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com