विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2024

नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा... खुद पुलिस भी रह गई हैरान

MP News in Hindi : युवती पर शराब का नशा इस कदर हावी था कि इसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था. नशे की हालत में ये पुलिस गाड़ी के पास जाकर खड़ी हो गई. काफी देर तक इस युवती का ड्रामा सड़क पर चलता रहा.

नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा... खुद पुलिस भी रह गई हैरान
नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा... खुद पुलिस भी रह गई हैरान

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) जिले से एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. सीहोर के रेलवे स्टेशन और मंडी पोस्ट ऑफिस के नजदीक आज एक लड़की ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह पुलिस की बात मानने को भी तैयार नहीं थी और वहीं खड़े होकर हंगामा करती रही. इस दौरान मौजूद लोगों ने लड़की वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के काफी समझाने के बाद भी युवती मानने को तैयार नहीं थी. आखिर में पुलिस की समझाइश के बाद लड़की जैसे-तैसे वहां से चली गई.

पुलिस ने कराया शांत

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर सीहोर के रेलवे स्टेशन और मंडी पोस्ट ऑफिस के नजदीक अचानक एक लड़की पहुंची. इसके बाद लड़की बीच सड़क पर हंगामा करने लगी. कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने लड़की से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वह बीच सड़क पर लगातार हंगामा करती रही. पुलिस के पूछने पर भी वह अपनी समस्या और अपना नाम बताने को तैयार नहीं थी.

ये भी पढ़ें : 

कत्ल या फिर आत्महत्या ! फंदे पर चौकीदार की लाश मिलने से मचा हड़कंप

नशे में धुत थी युवती

ये युवती नशे में धुत नजर आ रही थी और जमकर हंगामा कर रही थी. इसी बीच इस युवती का किसी ने वीडियो बना लिया और बाद में इसे वायरल कर दिया. युवती पर शराब का नशा इस कदर हावी था कि इसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था. नशे की हालत में ये पुलिस गाड़ी के पास जाकर खड़ी हो गई. काफी देर तक इस युवती का ड्रामा सड़क पर चलता रहा. लड़की को हंगामा करता देख लोग भी हतप्रभ रह गए.

ये भी पढ़ें : 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com