Video: तूफान सी रफ्तार में कार का एक्सीडेंट, पांच सेकंड बाद खिड़की से निकला युवक, बची सभी की जान: देखें वीडियो 

वीडियो में तेज रफ्तार कार की भयानक टक्कर साफ दिखाई दे रही है. हादसे के छह सेकंड बाद ही चालक के बगल में बैठा युवक-लड़का खिड़की से बाहर निकलता है, इसके बाद अन्य लोग भी बाहर निकलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक फरवरी की देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. गनीमत रही कि तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे में किसी की जान नही गईं. 

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो डिंडोरी जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं. देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को टक्कर मारती है, इसके बाद बालाजी ज्वेलर्स दुकान की रेलिंग टकरा जाती है. 

Advertisement

Video: SDM के पैरों में गिरा किसान, बोलो- मेरे दो छोटे बच्चे... कहा जाऊंगा, ओलावृष्टि से फसल खराब हुई तो, बिलखकर रोया

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी ज्यादा थी और टक्कर कितनी तेज हुई. गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुलने से किसी की जान नहीं गई. हादसे में सिर्फ वाहनों और दुकान को ही काफी नुकसान पहुंचा है. वीडियो में तेज रफ्तार कार की भयानक टक्कर साफ दिखाई दे रही है. हादसे के छह सेकंड बाद ही चालक के बगल में बैठा युवक-लड़का खिड़की से बाहर निकलता है, इसके बाद अन्य लोग भी बाहर निकलते हैं. टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए धूल का गुब्बार छा जाता है. 

Heart Attack के बाद जमीन पर गिरे फोटो जर्नलिस्ट की 300 सेकंड में बची जान, सागर में TI चौहान का कमाल 

पुलिस कर रही चालक की पहचान

गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था. मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान की जा रही है. 

Advertisement

VIDEO: पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी... युवक को दीवार पर दे मारा, फिर जमीन पर पटका और कर दी लात-घूंसों की बारिश, CCTV में कैद फिल्मी सीन

Topics mentioned in this article