विज्ञापन
Story ProgressBack

5 साल में 'गरीब' हुए दिग्विजय सिंह, पत्नी अमृता राय हुई 'करोड़पति', जानें पूर्व सीएम के पास कितनी है दौलत?

Digvijaya Singh Nomination: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को पार्टी ने राजगढ़ सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. दिग्विजय ने कल अपना नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र भी जमा किया,जिसमें उनकी आमदनी पिछले 5 सालों में घट गई है.

Read Time: 3 min
5 साल में 'गरीब' हुए दिग्विजय सिंह, पत्नी अमृता राय हुई 'करोड़पति', जानें पूर्व सीएम के पास कितनी है दौलत?

Digvijaya Singh Assets: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने राजगढ़ लोकसभा सीट (Rajgarh Lok Sabha Seat) से नामांकन दाखिल किया. मंगलवार, 16 अप्रैल को नामांकन के साथ दिग्विजय सिंह ने अपनी संपत्ति का भी उल्लेख किया, जिसमें पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में बदलाव हुआ है. 

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने अपनी और पत्नी अमृता राय की आय और संपत्ति का ब्योरा दिया है. अधिकारी को सौंपे गए इस ब्योरे में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की संपत्ति में कमी आई है, जबकि उनकी पत्नी अमृता राय की संपत्ति बढ़ गई है.

दिए गए ब्योरे के अनुसार, दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी की 2022-23 में कुल संपत्ति 59.12 करोड़ रुपये हैं.

दिग्विजय सिंह और पत्नी के पास अचल संपत्ति 20.21 करोड़ रुपये

ब्योरे के मुताबिक, दिग्विजय सिंह और अमृता की कुल चल संपत्ति 8.78 करोड़ रुपये. इनमें से कैश 6.47 लाख रुपये, अकाउंट में 28.09 लाख, विरासत के खाते में 12.91 लाख, खुद की चल संपति  6.64 करोड़ रुपये,  विरासत चल संपति 2.14 करोड़ है. वहीं अचल संपत्ति 20.21 करोड़ रुपये हैं. जिसमें से विरासत की कृषि भूमि 5.87 करोड़, आवासीय 10.86 करोड़ आदि है. 

हलफनामे के मुताबिक, अमृता सिंह की इनकम पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से चार गुना ज्यादा है. दरअसल, नामांकन के दौरान ब्योरे में दिग्विजय सिंह ने अपनी वार्षिक आय 22.33 लाख रुपये और पत्नी अमृता की आय 98 लाख रुपये बताई है. 

दिग्विजय सिंह के पास पिछले 5 सालों में 2 लाख  रुपये कैश भी बढ़ा है. साल 2020 में दिए गए ब्योरे में उन्होंने खुद के पास 4.70 लाख और अब 6.47 लाख रुपये नकदी बताए हैं. वहीं  पत्नी अमृता के नाम पहले कृषि भूमि नहीं थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के समय पेश किए गए ब्योरे में उनके नाम 3.58 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है. इसमे अलावा दिग्विजय सिंह के पास 6,90,000 रुपये की 100 ग्राम सोने का आभूषण और 1 लाख का  2000 ग्राम चांदी का आभूषण और बर्तन है. दिग्विजय के पास खुद की कोई कार नहीं है.

पूर्व सीएम पर एक करोड़ और पत्नी पर 5 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

राजगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर बैंक का 4200 लाख रुपये कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी अमृता राय सिंह पर 86 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज है. इसी तरह दूसरे कर्ज का भी उल्लेख शपथ पत्र में किया गया है,  जिसमें एक करोड़ 17 लाख 37,000 की देनदारी दिग्विजय सिंह की है, जबकि उनकी पत्नी की देनदारी 4 करोड़ 29 लाख 44,000 की है.

ये भी पढ़े: GST टीम ने की मुंगावली में बड़ी कार्रवाई, बिजनेस ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों ने मारा छापा


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close