दिग्विजय सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- राजनीति से संन्यास नहीं, बस तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता

End The Speculations: राजनीति से संन्यास के फैसले पर जारी अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे. रविवार को भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जारी एक बयान में पूर्व मध्य प्रदेश सीएम ने कहा है कि वह अंतिम सांस तक पार्टी की सेवा करते रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
FORMER MP CM DIGVIJAY SINGH END OF SPECULATION ON RETIREMENT FROM POLITICS
भोपाल:

Retirement From Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को खारिज करते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने केवल पार्टी से अनुरोध किया है कि वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें राज्यसभा के लिए तीसरी बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाए. दरअसल, एक सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए एक पोस्ट के बाद दिग्विजय सिंह के राजनीति से संन्यास लेने की अटकले लगाई जा रही थीं.

राजनीति से संन्यास के फैसले पर जारी अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे. रविवार को भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जारी एक बयान में पूर्व मध्य प्रदेश सीएम ने कहा है कि वह अंतिम सांस तक पार्टी की सेवा करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें-MP बासमती चावल को GI टैग देने की मांग , पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

'मेरी सेवानिवृत्ति की योजना? शायद. क्यों नहीं? जय सिया राम'

गौरतलब है दिग्विजय सिंह के भविष्य की योजनाओं को लेकर अटकलें उस समय शुरू हुईं जब उन्होंने पांच मार्च को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें एक दंपति सेवानिवृत्ति के बाद देश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करते दिख रहा है. उन्होंने एक्स पर लिखा था, ‘‘मेरी सेवानिवृत्ति की योजना? शायद. क्यों नहीं? जय सिया राम।'' इससे यह अटकलें लगने लगीं कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दे रहे हैं.

'बात इतनी ही है कि मैं तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता'

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल कांग्रेस नेतृत्व से यह अनुरोध किया है कि राज्यसभा का उनका वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें राज्यसभा के लिए तीसरी बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाए. उन्होंने आगे कहा, ‘‘देखिए, इस तरह की चर्चा होती रहती है और आप जानते हैं कि यह कहां से आती है. बात इतनी ही है कि मैं तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता.''

ये भी पढ़ें-Pro-Iran Slogans: ईरान के पक्ष में VIDEO बनाने वाले 4 युवक भेजे गए जेल, MP पुलिस ने हाथों में हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस

Advertisement
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि मैं तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता है, जिसका अर्थ यह नहीं है कि वह पार्टी के लिए काम करना बंद कर देंगे, बल्कि वह अंतिम सांस तक कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे. उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह पार्टी नेतृत्व, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और मध्यप्रदेश कांग्रेस पर निर्भर करेगा.

शेयर किया था ओडिशा के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दंपति का वीडियो 

उल्लेखनीय है सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर उनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो ओडिशा के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दंपति का वीडियो था, जो देशभर की यात्रा कर रहे हैं और उन्हें यह विचार रोचक लगा, इसलिए उन्होंने इसे साझा कर दिया था. 

ये भी पढ़ें-MP Board Exam: लड़की बनकर बोर्ड एग्जाम में पहुंचा लड़का, जवाब सुन स्टाफ रह गया हक्का-बक्का