विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2025

आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और ग्राहक, पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दोनों को किया गिरफ्तार  

MP News: मनावर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने एक महिला और ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. 

आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और ग्राहक, पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दोनों को किया गिरफ्तार  

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रहवासी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) अनु बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर महिला संचालिका और एक ग्राहक को रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया.

ये है मामला

घटना 23 अगस्त की है, जब जोहरी कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित हो रहा है. एसडीओपी बेनीवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम को साथ लेकर दबिश दी. मौके पर खुशबू पति माखन पंवार, उम्र 26 वर्ष निवासी जोहरी कॉलोनी, अपने किराए के कमरे से देह व्यापार संचालित करते हुए मिली. उसी दौरान ग्राहक मंगल पिता अनिल सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम उरदना, को भी महिला के साथ पकड़ा गया.

पुलिस ने छापे के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, ₹4500 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए. दोनों आरोपियों—खुशबू और मंगल—को गिरफ्तार कर थाना मनावर लाया गया, जहां अपराध क्रमांक 555/25 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई. दोनों को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपिया खुशबू के मोबाइल फोन की जांच में कई और बड़े राज सामने आने की संभावना है. यह भी माना जा रहा है कि इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस अब मोबाइल डेटा खंगालकर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे से जुड़े लोग कौन-कौन हैं और कितने समय से यह कारोबार चल रहा था.इस कार्रवाई में मनावर थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, उपनिरीक्षक रानी गुप्ता, मनोज पाटीदार, महिला आरक्षक सुनीता और अनिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में राहत की भावना है और उन्होंने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया है. 

ये भी पढ़ें डिप्टी कमिश्नर आनंदजी और रिटायर्ड सहायक आयुक्त गिरफ्तार, बाबू फरार, फर्जी टैंडर मामले में दर्ज हुई है FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com