विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2026

Dhar News: धामनोद में पिता-बेटे और भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

फरियादी ने संजय बुंदेला, दारासिंह बुंदेला और अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा कि ये लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और थप्पड़-मुक्कों से तीनों पर हमला कर दिया.

Dhar News: धामनोद में पिता-बेटे और भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार के धामनोद थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है. ग्राम चिकटियावड़ निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि बेटी से बातचीत करने कुसुमला गांव पहुंचे पिता, बेटे और भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें तीनों घायल हो गए.

मारपीट का आरोप

फरियादी  रणजीत पिता शेरा चौहान (45 वर्ष) ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी अपने ससुराल ग्राम कुसुमला स्थित कमल बुंदेला के घर चली गई थी. इसी सिलसिले में 26 फरवरी 2026 को वह अपने बेटे अरविंद चौहान और भतीजे गोलू पिता सौदान चौहान के साथ बेटी से बात करने कुसुमला गया था.

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

शाम करीब 5 बजे बातचीत के दौरान संजय बुंदेला, दारासिंह बुंदेला और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और थप्पड़-मुक्कों से तीनों पर हमला कर दिया. मारपीट में रणजीत को दाहिनी आंख के ऊपर, पीठ और शरीर पर चोटें आईं. बेटे अरविंद को हाथ, कंधे और पैर में चोट लगी, जबकि भतीजे गोलू के गाल, आंख, नाक और मुंह के पास चोटें आईं. शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

FIR दर्ज

फरियादी का कहना है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. घायल तीनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर धारा 296(a), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला कायम किया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, CM संग बैठक के बाद ऑपरेटरों ने लिया फैसला; बसें सामान्य रूप से चलेंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com