विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

Dhar News: किसान के गेहूं के खेत में लगी आग, 4-5 बीघा फसल जली, मौके पर नहीं पहुंची दमकल गाड़ियां

Dhar News: धार जिले के मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ी हवेली में एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लगी गई. इस आगजनी से भारी नुकसान हो गया. सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई. हालांकि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया.

Dhar News: किसान के गेहूं के खेत में लगी आग, 4-5 बीघा फसल जली, मौके पर नहीं पहुंची दमकल गाड़ियां

Dhar Wheat Field Fire: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले के मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ी हवेली में एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लगी गई. इस आगजनी से भारी नुकसान हो गया. इस घटना में किसान लोकेश की करीब 4 से 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई. जानकारी के अनुसार, खेत में अचानक आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए.

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

घटना की जानकारी मिलने पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील स्टार चौहान ने तत्काल जिला प्रभारी जगदीश कनेल को टैंकर के साथ मौके पर भेजा. आदिवासी कांग्रेस की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया. हालांकि काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया.

मौके पर नहीं पहुंची दमकल गाड़ियां

बताया जा रहा है कि नगर पालिका की दमकल गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाई. वहीं आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसान परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

प्रदेश महासचिव सुनील चौहान ने कहा कि किसान को हुए नुकसान के लिए प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे.
इस दौरान भगवान नर्गेश, मोहन दादा चौहान, भारत नर्गेश सहित कई ग्रामीण और आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटों के लिए तैयारी तेज: आज नामांकन पत्रों की होगी स्क्रूटनी, 16 मार्च को मतदान; BJP-कांग्रेस ने महिलाओं पर जताया भरोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com