5 महीने पहले लव मैरिज, पति ने कहा- वो भाग गई; लापता युवती का शव तालाब में पत्थरों से बंधा मिला 

देवास में 6 दिन से लापता 18 साल की युवती का शव तालाब में मिला है.  युवती की शादी 6 महीने पहले हुई थी, 6 दिन पहले उसके पति ने परिजनों को कॉल कर कहा क‍ि वह घर से भाग गई है. युवती की हत्‍या की आशंका जताई जा रही है.   

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

मध्य प्रदेश के देवास जिले के हरणगांव थाना क्षेत्र स्थित खिवनी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 6 दिनों से लापता 18 वर्षीय युवती सुनीता बाई (पति जबरसिंह बारेला) का शव गांव के पास स्थित एक तालाब से बरामद हुआ है. मृतका के शरीर से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे हुए मिले हैं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके बाल भी जले हुए थे. घटना के बाद मृतका के पिता ने बेटी की निर्मम हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पति ने कहा- सुनीता भाग गई 

मृतका के पिता श्यामसिंह बारेला (निवासी चंदपुरा) ने बताया कि उनकी बेटी पिछले छह दिनों से गायब थी. उन्होंने बताया कि घटना से ठीक पहले सुनीता के पति जबरसिंह का फोन आया था. पति ने कहा कि उनकी बेटी घर से भागकर जा रही है. इस पर पिता ने सुबह आकर बात करने को कहा. हालांकि, करीब आधे घंटे बाद जबरसिंह ने दोबारा फोन कर दावा किया कि सुनीता भाग गई है. 

Advertisement

परिजन कर रहे थे तलाश 

इसके बाद से ही परिजन लगातार सुनीता की तलाश कर रहे थे. सोमवार सुबह गांव के पास स्थित डैम में पानी का स्तर कम होने पर उसका शव दिखाई दिया. परिजनों का आरोप है कि शव की हालत और शरीर से बंधे भारी पत्थरों को देखकर साफ़ जाहिर होता है कि उसकी हत्या करके शव को पानी में फेंका गया है.

5 महीने पहले की थी लव मैरिज

परिजनों के अनुसार, सुनीता बाई और जबरसिंह बारेला ने करीब पांच महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ ही समय बाद युवती के लापता होने और अब इस दर्दनाक हालत में शव मिलने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

कूनो नेशनल पार्क से फिर लापता हुई मादा चीता निर्वा, जानिए घने जंगल में कैसे तलाश रहे 100 से ज्यादा वनकर्मी?

हत्‍या मानकर जांच कर रही पुलिस  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की. हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर ने बताया कि वन विभाग के अंतर्गत आने वाले एक छोटे तालाब में सुनीता का शव मिला है, जिससे भारी पत्थर बंधे हुए थे. तालाब में पानी का स्तर कम होने पर उसके हाथ-पैर दिखे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

विदिशा में मां और दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत से परिवार तवाह, दूधमुंही बच्ची-पति का बुरा हाल