Leopard : एमपी में यहां डैम में मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका ! जांच में जुटी टीम

Leopard Death : डैम में तेंदुए का शव मिलने के बाद से कई तरह के सवाल खड़े होने लगे. मामला मैहर जिले का है. शिकार की आशंका जताई जा रही है. इस मामले पर वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Leopard : एमपी में यहां डैम में मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका ! जांच में जुटी टीम.

Leopard Death Case : मध्य प्रदेश के मैहर जिले के पोड़ी डैम में तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. तेंदुए का शव मिलने के बाद वन विभाग के तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और पंचनामा और पीएम कराया गया. शव करीब छह से आठ दिन पुराना हो सकता है. स्थानीय लोगों ने शिकार की आशंका जताई है. जबकि वन अफसर पीएम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

शव को डैम से बाहर निकलवाया

बताया जाता है कि मैहर रेंज के पोड़ी के जंगल से लगे बांध में तेंदुआ मृत मिला. डैम में शव मिलने पर विभाग के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे और शव को डैम से बाहर निकलवाया. पानी से बाहर निकलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं,  देर शाम तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया.

Advertisement

बीटगार्ड को गश्त के दौरान मिला शव

जानकारी के अनुसार, सुबह जब बीड गार्ड के द्वारा गश्त की जा रही थी, तभी तेंदुए का शव डैम के किनारे सतह पर उतराता दिखाई दिया. इसके बाद आनन- फानन पर इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी गई. मौके पर सतना डीएफओ मयंक चंदीवाल, रेंजर और तमाम वन विभाग के अधिकारी पहुंचे इसके बाद मामले की जांच की गई. मौके पर तमाम फॉरेस्ट विभाग के जिम्मेदारों के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचा.

ये भी पढ़ें- गलत बैंक स्टेटमेंट पर खरीदी केन्द्र पाने की योजना बना रहे थे लोग, प्रशासन ने कर दी बड़ी कार्रवाई

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की जानकारी देते हुए डीएफओ मयंक चंदीवाल ने बताया कि सुबह ही इस मामले की जानकारी मिली जिसके बाद तेंदुए के शव को का निरीक्षण किया गया और आगे की कार्रवाई गई है. उन्होंने बताया कि  शव 8 दिन पुराना हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Rewa: 'जहां से रेल नहीं चलती थी, वहां अब हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं', बोले-  डिप्टी CM

Advertisement


Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.