MP News:  मऊगंज में दिल दहला देने वाली घटना: बहू ने 75 वर्षीय ससुर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Madhya Pradesh News: मृतक जगदीश साकेत (करीब 75 वर्ष) और उनकी सबसे छोटी बहू पुष्पा (26 वर्ष) के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने गुस्से में आकर ससुर पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मऊगंज (mauganj) जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया. लौर थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरा में एक 26 वर्षीय बहू ने अपने ही वृद्ध ससुर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक जगदीश साकेत (करीब 75 वर्ष) और उनकी सबसे छोटी बहू पुष्पा (26 वर्ष) के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने गुस्से में आकर ससुर पर हमला कर दिया.

Advertisement

 लात घूंसे और धक्कों से की बेरहमी से पिटाई

आरोप है कि बहू ने पहले ससुर को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर लगातार लात घूंसे मारती रही. वृद्ध की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें खून की उल्टी होने लगी. परिवार के अन्य सदस्य बीच बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

घायल अवस्था में जगदीश साकेत को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है.

 घरेलू तनाव बना हत्या की वजह

परिजनों के अनुसार, आरोपी बहू शादी के बाद से ही घर में अपना दबदबा बनाना चाहती थी और अक्सर सास ससुर को घर से निकालने की धमकी देती थी. मृतक ससुर द्वारा इसका विरोध किए जाने पर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया, जो अंततः इस दुखद घटना में बदल गया.

 पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

मृतक की पत्नी रामरती साकेत की शिकायत पर लौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी बहू को घर से ही गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

 24 घंटे में गिरफ्तारी, आरोपी जेल भेजी गई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें- MP News: नर्मदापुरम में दिल दहला देने वाली वारदात: दूसरी शादी के लिए मां ने बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

एसडीओपी सची पाठक के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घरेलू विवाद के दौरान बहू द्वारा की गई मारपीट के कारण वृद्ध की मौत हुई. मामले की आगे जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  सरकार का दावा नक्सल मुक्त हुआ भारत, कांग्रेस ने ये 10 सवाल पूछकर उठाए सावाल

Topics mentioned in this article