विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

इंस्टा रील की सनक में मौत! एमपी में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक 25 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आया

MP News: मध्‍य प्रदेश के दतिया के बसई रेलवे स्टेशन पर इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान मालगाड़ी पर चढ़े युवक अभिषेक अहिरवार की 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इंस्टा रील की सनक में मौत! एमपी में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक 25 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आया

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. इंस्टाग्राम रील बनाने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ गई. मालगाड़ी के ऊपर चढ़े युवक की रेलवे की हाई टेंशन ओवरहेड लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अभिषेक अहिरवार के रूप में हुई है.

मालगाड़ी पर चढ़कर बना रहा था रील

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अभिषेक अहिरवार सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था. इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया. बताया जा रहा है कि रेलवे की ओवरहेड लाइन में लगभग 25 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है. तेज करंट की चपेट में आते ही युवक बुरी तरह झुलस गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर मौत हो गई.

जीआरपी ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बसई चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हादसा सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान हुआ.

रेलवे ट्रैक और ओवरहेड लाइन के पास खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन के पास जाना भी बेहद खतरनाक होता है. बिना छुए भी हाई वोल्टेज करंट व्यक्ति को अपनी ओर खींच सकता है. ऐसे में रेलवे परिसर में किसी भी तरह की स्टंटबाजी या रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है. 


Advocate Murder: एमपी के श‍िवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कौन थे संजय सक्सेना?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com