विज्ञापन

दतिया उपचुनाव; अर्जुन भारती या इन नेताओं पर कांग्रेस लगाएगी दांव, राजेंद्र भारती के बेटे का नाम सबसे आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती के बेटे अर्जुन भारती का नाम टिकट की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है. पार्टी को सहानुभूति वोट मिलने की उम्मीद है. घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नाम भी चर्चा में हैं.

दतिया उपचुनाव; अर्जुन भारती या इन नेताओं पर कांग्रेस लगाएगी दांव, राजेंद्र भारती के बेटे का नाम सबसे आगे
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव बन सकते हैं अर्जुन भारती, सहानुभूति वोट पर नजर

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई सीट पर अब कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मंथन शुरू हो गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार राजेंद्र भारती के बड़े बेटे अर्जुन भारती का नाम सबसे प्रमुख दावेदारों में उभरकर सामने आया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद पैदा हुए राजनीतिक माहौल और सहानुभूति लहर का लाभ अर्जुन भारती को मिल सकता है. हालांकि पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और वरिष्ठ नेता अवधेश नायक के नाम भी चर्चा में हैं, जिससे टिकट को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है.

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की रणनीति तैयार

निर्वाचन आयोग द्वारा दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने संभावित उम्मीदवारों पर मंथन तेज कर दिया है. यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई है. ऐसे में पार्टी इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानते हुए मजबूत और जीताऊ उम्मीदवार तलाश रही है.

Datia Bypoll Congress Candidate: अर्जुन भारती

Datia Bypoll Congress Candidate: अर्जुन भारती

अर्जुन भारती सबसे आगे

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र भारती के बड़े बेटे अर्जुन भारती का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. अर्जुन भारती लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान भी बनाई गई है. हाल ही में राजेंद्र भारती अपने बेटे अर्जुन भारती के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मिले थे. इसके बाद से उनके टिकट की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद सहानुभूति का माहौल बन सकता है, जिसका लाभ अर्जुन भारती को मिल सकता है.

Datia Bypoll Congress Candidate: घनश्याम सिंह

Datia Bypoll Congress Candidate: घनश्याम सिंह

घनश्याम सिंह भी दावेदार

दतिया सीट से पूर्व विधायक रह चुके घनश्याम सिंह का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल माना जा रहा है. घनश्याम सिंह पहले दतिया से विधायक रहे और बाद में उन्होंने सेवढ़ा सीट से चुनाव लड़ा था. वे सेवढ़ा से भी विधायक रह चुके हैं, हालांकि 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए थे. उनका राजनीतिक अनुभव कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है.

Datia Bypoll Congress Candidate: अवधेश नायक

Datia Bypoll Congress Candidate: अवधेश नायक

अवधेश नायक का नाम भी चर्चा में

उपचुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची में अवधेश नायक का नाम भी शामिल है. अवधेश नायक की राजनीतिक पृष्ठभूमि भाजपा से रही है. वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. उस समय कांग्रेस ने उन्हें टिकट भी दिया था, लेकिन बाद में टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को उम्मीदवार बना दिया गया था. ऐसे में उनके समर्थक एक बार फिर उन्हें टिकट देने की मांग कर रहे हैं.

राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद बना उपचुनाव का माहौल
दतिया सीट तब रिक्त हुई जब कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 साल पुराने सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन साल की सजा सुनाई. इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी. हालांकि उन्होंने फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है.

यह भी पढ़ें : दतिया चुनाव घोषित होते ही BJP ने ठोकी जीत की ताल; विजयवर्गीय बोले- उम्मीदवार भी उतारेंगे और जीतेंगे भी

यह भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव का ऐलान: कांग्रेस MLA राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने के बाद 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे

यह भी पढ़ें : कोबरा ने उगली मृत नागिन, शिवपुरी में हैरान करने वाला रेस्क्यू; सर्प मित्र भी चौंके, स्कूल परिसर का VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें : खर्राटों से टूटने वाली थी शादी; 5 साल की शादी, पति से परेशान होकर पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए कैसे बचा रिश्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close