भोपाल के मुस्लिमों ने डबरा में ब्राह्मण बन महिला को हिप्नोटाइज किया, गहने उतारते समय आ गया होश, फिर फंस गए शातिर

Dabra News: ग्वालियर जिले के डबरा में तंत्र क्रिया के बहाने ठगी की एक बड़ी कोशिश सामने आई है. भोपाल से आए दो ठगों ने एक महिला टेलर को हिप्नोटाइज कर जेवर उतरवाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच उसे होश आ गया, जिससे महिला ठगी का शिकार होने से बच गई. लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dabra Crime News: आरोपी और पीड़ित महिला.

Dabra Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में तंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. भोपाल से आए दो शातिर ठगों ने ब्राह्मण का भेष बनाकर एक महिला टेलर को हिप्नोटाइज कर अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन समय पर होश आने और स्थानीय लोगों की सक्रियता से उनकी चाल नाकाम हो गई.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुनीता विश्वकर्मा रघुनगर की रहने वाली है और कमलेश्वर कॉलोनी में सिलाई की दुकान चलाती हैं. सुनीता के मुताबिक, दोनों लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और धार्मिक बातें करने लगे. उन्होंने महिला को गौ दान करने की सलाह दी और गल्ले में रखे पैसे मांगने लगे. महिला ने जब पैसे न होने की बात कही, तो आरोपियों ने तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया.

'प्रेम में मुक्ति नहीं, मृत्यु है': प्रेमिका SI को सरप्राइज देने पहुंचा वकील, कमरे में आरक्षक के साथ देखा तो दी जान, 30 को थी शादी 

बेटे और पड़ोसियों ने पकड़ा 

आरोप है कि ठगों ने महिला को हिप्नोटाइज कर उससे 100 रुपए लिए और फिर उसके कानों में पहने सोने के कुंडल उतरवा लिए. इस दौरान वे अंगूठी भी उतरवाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन, अचानक महिला को होश आया और उसने अपने गहने छुड़ा लिए. शोर मचाने पर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन महिला के बेटे और पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

डॉ प्रभात का कमाल: 15 लाख की मशीन की जरूरत खत्म, 80 रुपये के 'फॉलिस कैथेटर' से बच्चों की आहार नली में फंसा सिक्का निकलेगा

ब्राह्मण का वेश बना लोगों को ठग रहे थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं और आधार कार्ड के अनुसार मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन डबरा में वे ब्राह्मण का वेश धारण कर लोगों को ठग रहे थे. पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक भी जब्त की है. रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि भोपाल में इनके खिलाफ जुआ और ठगी के कई मामले पहले से दर्ज हैं. एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन पर ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने इससे पहले किन-किन इलाकों में इस तरह की वारदातें की हैं.

Advertisement

खजराना मंदिर के गर्भगृह में किसी को एंट्री नहीं! वहीं BJP विधायक के नवविवाहित बेटे ने पत्नी को पहनाई वरमाला, देखें Viral Video