Satna News: सतना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में शुक्रवार 17 अप्रैल की देर रात भर्ती एक सनकी मरीज ने कट्टे से फायर कर दहशत फैला दी. आरोपी ने सिर्फ इसलिए गोली चलाई, क्योंकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे बेड पर बैठकर शराब पीने मना किया था. बताया गया है कि वह कमजोरी लगने के कारण भर्ती हुआ था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस उसे तलाश रही है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, कोठी रमपुरवा थाना उचेहरा निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले 2 दिन से कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था. रात करीब 12.30 बजे वार्ड स्टाफ ने शिवम को बेड पर शराब पीते देखा तो ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर डॉक्टर ने मरीज से अस्पताल में शराब पीने पर आपत्ति जताई और उसे ऐसा करने से मना किया.
डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस
कट्टे से फायर की घटना के बाद घबराए डॉक्टर ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुका था. रात में ही घटना की जानकारी बीएमओ को भी दी गई. घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल है, कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है.
BJP विधायक के बेटे ने थार से 5 को कुचला, पीड़ित अपने हाल पर, न मदद...न संपर्क; आरोपी 'आजाद'
बोतल चढ़वाने के बाद पीने लगा शराब
बीएमओ डॉक्टर एके राय ने बताया कि शिवम को दो दिन पहले भर्ती किया गया था, लेकिन वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था. शुक्रवार को भी वह रात में अस्पताल आया और वार्ड में बोतल चढ़वाने के बाद बेड पर बैठकर शराब पीने लगा. अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार को थाना उचेहरा के टीआई सतीश मिश्रा को शिकायत दी गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा